एक्सप्लोरर

हाथरस के DM प्रवीण कुमार का हुआ ट्रांसफर

हाथरस के DM प्रवीण कुमार का ट्रांसफर कर दिया गया है. प्रवीण कुमार को अब मिर्ज़ापुर का DM बनाया गया है.

लखनऊ: साल के आख़िरी दिन उत्तर प्रदेश में 16 IAS अफ़सरों का तबादला किया गया है. हाथरस के DM प्रवीण कुमार लक्षकार का भी ट्रांसफर किया गया है. उन्हें अब मिर्ज़ापुर का DM बनाया गया है. उत्तर प्रदेश जल निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक रमेश रंजन को अब हाथरस की जिम्मेदारी दी गई है.

बता दें कि 14 सितंबर महीने में हाथरस जिले के चंदपा इलाके के एक गांव में एक दलित युवती से गैंगरेप की घटना हुई थी. घटना के 14 दिन बाद दिल्ली के एक अस्पताल में पीड़िता ने दम तोड़ दिया.

जिला प्रशासन ने परिवार की मर्जी के बगैर देर रात लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया. इस घटना को लेकर व्यापक प्रतिक्रिया हुई. अदालत ने भी प्रशासन के फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई थी. हाई कोर्ट ने सरकार से डीएम का तबादला करने को कहा था.

इस मामले में सीबीआई ने 18 दिसंबर को चार्जशीट दाखिल किया. एजेंसी ने संदीप, लवकुश, रवि और रामू के खिलाफ गैंगरेप और हत्या के आरोप लगाए हैं.

इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

सरकार ने गोंडा के जिलाधिकारी नितिन बंसल को इसी पद पर प्रतापगढ़ भेजा है. नोएडा की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रुति को बलरामपुर के जिलाधिकारी के पद पर नई तैनाती दी गई है. वह कृष्णा करुणेश का स्थान लेंगी, जिन्हें गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया है.

चिकित्सा शिक्षा विभाग के विशेष सचिव मारकंडेय शाही को गोंडा के जिलाधिकारी पद पर भेजा गया है तथा गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कंचन वर्मा को उत्तर प्रदेश चिकित्सा आपूर्ति निगम लखनऊ का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है.

फतेहपुर के जिला अधिकारी संजीव सिंह को चंदौली में इसी पद पर नई तैनाती दी गई है, जबकि प्रतापगढ़ के जिला अधिकारी रूपेश कुमार को चीनी एवं गन्ना विकास विभाग में विशेष सचिव के पद पर भेजा गया है. कुशीनगर के जिलाधिकारी भूपेंद्र चौधरी को सिंचाई एवं जल संसाधन विकास विभाग के विशेष सचिव के पद पर नई तैनाती दी गई है.

चंदौली के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को इसी पद पर मथुरा भेजा गया है. वह सर्वज्ञ राम मिश्र का स्थान लेंगे जिन्हें राज्य कर विभाग में विशेष सचिव के पद पर नई तैनाती दी गई है. इसके अलावा आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की विशेष सचिव अपूर्वा दुबे को फतेहपुर के जिला अधिकारी के पद पर भेजा गया है.

विधिक माप विज्ञान विभाग के नियंत्रक तथा खाद्य एवं रसद विभाग के विशेष सचिव सुनील कुमार वर्मा को औरैया का जिलाधिकारी बनाया गया है. वह अभिषेक सिंह द्वितीय का स्थान लेंगे जिन्हें सोनभद्र का जिलाधिकारी बनाया गया है. सोनभद्र के जिला अधिकारी एस राज लिंगम को इसी पद पर कुशीनगर में नई तैनाती दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget