एक्सप्लोरर

Hathras Case: हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में हुई सुनवाई, कोर्ट ने स्थानीय प्रशासन को लगाई फटकार, दो नवंबर को होगी अगली सुनवाई

सुर्खियों मे रहे हाथरस मामले में सोमवार को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई पूरी हुई. इस दौरान पीड़ित परिवार ने अपना पक्ष रखा. वहीं, सरकार की तरफ से वीके शाही ने पूरी बात कही.

लखनऊ. हाथरस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सोमवार को सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने हाथरस के स्थानीय प्रशासन को फटकाई लगाई. इस मामले में कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था. इस मामले कोर्ट अब दो नवंबर को अपना फैसला सुनाएगी. कोर्ट में यूपी सरकार का पक्ष एडिशनल एडवोकेट जरनल वीके शाही ने रखा.

इससे पहले सुनवाई के दौरान पीड़िता के परिवार ने अपनी बात रखते हुये कोर्ट में कहा कि उनको नहीं पता दाह संस्कार वाला शव उनकी बेटी का या किसी और का है. परिवार ने कहा बिना सहमति के ही अंतिम संस्कार कर दिया गया. पीड़िता की वकील सीमा कुशवाहा ने बताया कि कोर्ट में सरकार संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई.

हाथरस कांड में आज की सुनवाई बंद कमरे के अंदर हुई. पीड़ित परिवार के अलावा डीजीपी, एडीजी लॉ एंड आर्डर, एसीएस होम के अलावा कमरे में कोई नहीं था.  जयदीप नारायण माथुर और प्रदीप भट्टाचार्य भी सुनवाई में मौजूद रहे. कोर्ट ने दोनों वकीलों को हाथरस कांड में अपना सलाहकार बनाया है.

सीबीआई ने शुरु की जांच

गौरतलब है कि हाथरस केस में यूपी सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी. वहीं, शनिवार को सीबीआई ने यह केस अपने हाथों में ले लिया था. जांच एजेंसी ने रविवार को मुख्य आरोपी संदीप के खिलाफ धारा 307, 376 डी, 302, एससी/एसटी एक्ट की धारा 3 तहत केस दर्ज कर लिया है.

आपको बता दें कि सीबीआई की टीम रविवार को हाथरस पहुंची. इस दौरान टीम ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस से सभी दस्तावेज मांगे हैं. इससे पहले 3 अक्टूबर को सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने हाथरस पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी. इसके बाद सीबीआई जांच की सिफारिश की गई थी.

ये भी पढ़ें.

कानपुर: भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी का विवादित बयान, बोले 'मुसलमान खुद सौंप दें काशी और मथुरा की जमीन'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget