एक्सप्लोरर

Watch: स्टेज पर बैठी दुल्हन जयमाल के बाद बनी 'रिवॉल्वर रानी', कई राउंड फायरिंग से सहम गया दूल्हा!

Hathras News: हाथरस पुलिस ने इस मामले पर कहा कि यह मामला स्थानीय पुलिस के संज्ञान में है, थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रेत्तर विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है.

Hathras Bride Firing: उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक वीडियो सामने आया है. यहां शादी में स्टेज पर बैठकर दुल्हन ने कई राउंड फायरिंग की है, दुल्हन का खुलेआम कई राउंड हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर में एक गेस्ट हाउस का बताया जा रहा है. वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने भी यह मामला संज्ञान में लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर केस भी दर्ज किया है.

वहीं इस मामले पर हाथरस पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए लिखा- "प्रकरण स्थानीय पुलिस के संज्ञान में है, थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा थाना हाथरस जंक्शन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रेत्तर विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है." वहीं जब दुल्हन फायरिंग कर रही तो इस दौरान दूल्हे का चेहरा काफी सहमा हुआ नजर आया. दूल्हे के चेहरे पर साफ डर दिखाई दे रहा है और उसने इस दौरान दुल्हन की ओर देखा भी नहीं. वह एकदम सहमा सा बैठा रहा. वहीं अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर यह दुलहन कौन है और उसे बंदूक देने वाला कौन है.

वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि दुल्हन के बगल में खड़े एक युवक ने दुल्हन को रिवॉल्वर दी और फिर दुल्हन ने एक के बाद एक करके चार राउंड फायरिंग की. इस पूरे मामले का किसी ने वीडियो बनाया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ यह गनीमत रही, क्योंकि जब दुल्हन फायरिंग कर रही थी तो कोई नुकसान नहीं हुआ.

Watch: BJP विधायक और शिवपाल यादव में तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल होने पर सपा नेता का बड़ा दावा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget