एक्सप्लोरर

Haryana Nuh Clash: नूंह हिंसा पर मायावती की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जब यात्रा को सुरक्षा नहीं दे सकते तो...'

Mayawati News: बसपा सुप्रीमो मायावती ने नूंह में हुई हिंसा को लेकर हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि मणिपुर की तरह हरियाणा की कानून व्यवस्था भी खराब हो गई है.

Mayawati on Haryana Violence: हरियाणा के नूंह (Nuh Violence) में विश्व हिन्दू परिषद की यात्रा के दौरान हुई हिंसा को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है. बसपा सुप्रीमो (BSP) कहा कि जब राज्य सरकार इस तरह के कार्यक्रमों को सुरक्षा नहीं दे सकती है तो फिर वो ऐसे आयोजनों को इजाजत क्यों देती हैं. मायावती ने मणिपुर (Manipur) और हरियाणा (Haryana Violence) की हिंसा के साथ पिछले दिनों हुई तमाम घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि राजनीतिक और संकीर्ण स्वार्थों की पूर्ति के लिए ऐसी चीज़ों की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने नूंह में हुई हिंसा को लेकर हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोला, उन्होंने कहा हरियाणा में हुई हिंसा और फिर इसका आसपास के इलाकों में फैल जाना, इससे साबित होता है कि हरियाणा में भी मणिपुर की तरह कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है. वहां की सरकार का खुफिया तंत्र भी निष्क्रिय है, जो चिंताजनक है. हरियाणा सरकार उस यात्रा को सुरक्षा देने में विफल रही, अगर वो इस यात्रा को सुरक्षा नहीं दे सकती तो फिर सरकार द्वारा इसके आयोजन की अनुमति ही क्यों दी जाती है?

हरियाणा हिंसा को बताया शर्मनाक

बसपा सुप्रीमो ने हरियाणा में हुई हिंसा को शर्मनाक बताया और दंगा और हिंसा का राजनीतिक और संकीर्ण स्वार्थ की पूर्ति के लिए इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. मायावती ने कहा कि लोगों की जान-माल और मजहब की सुरक्षा करना सरकार का काम होता है. सरकार को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए. जैसा कि बसपा की सरकार ने चार बार करके दिखाया है. यूपी में हमारी चार बार सरकार रही तो हमने लॉ एंड ऑर्डर को ठीक करके दिखाया है. हरियाणा की सरकार को प्रदेश में सांप्रदायिक सद्भाव और आपसी भाई चारे के लिए कोशिशें करनी चाहिए. इसके लिए केंद्र सरकार को भी आगे आना चाहिए ताकि हालात खराब न हो. 

लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

मायावती ने कहा कि नूंह हिंसा के बाद अब दिल्ली और यूपी के भी कई हिस्सों में रेड अलर्ट है जो शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सही कदम है. उन्होंने कहा कि मैं लोगों से अपील करती हूं कि वो शांति व्यवस्था बनाए रखें. आपको बता दें कि नूंह हिंसा के बाद मेवात के सटे यूपी के मथुरा, आगरा जैसे जनपदों में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है. सीमावर्ती इलाकों में धारा 144 लगा दी गई है. 

UP Politics: अखिलेश यादव ने कौशांबी का वीडियो शेयर कर सुनाए ‘सांड समाचार’, योगी सरकार पर कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना: वाराणसी में बनेगा 500 बेड का अत्याधुनिक महिला छात्रावास
मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना: वाराणसी में बनेगा 500 बेड का अत्याधुनिक महिला छात्रावास
UPSRTC के बेड़े में शामिल होंगी और इलेक्ट्रिक बसें, योगी सरकार ने दी मंजूरी
UPSRTC के बेड़े में शामिल होंगी और इलेक्ट्रिक बसें, योगी सरकार ने दी मंजूरी
UP Assembly Monsoon Session में क्या क्या होगा? मंत्री सुरेश खन्ना ने दी अहम जानकारी
UP Assembly Monsoon Session में क्या क्या होगा? मंत्री सुरेश खन्ना ने दी अहम जानकारी
BJP सांसद रवि किशन ने NEET पेपर लीक को कहा 'नीट अखबार लीक', अब वीडियो वायरल हुआ तो हो रहे ट्रोल
BJP सांसद रवि किशन ने NEET पेपर लीक को कहा 'नीट अखबार लीक', अब वीडियो वायरल हुआ तो हो रहे ट्रोल

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget