एक्सप्लोरर

हरियाणा में BJP की जीत राह कर सकती है आसान, कई राज्यों के चुनाव पर पड़ेगा असर

UP Politics: हरियाणा चुनाव में बीजेपी ने सियासी जानकारों और एग्जिट पोल के कयासों को गलत साबित करते हुए बंपर जीत हासिल की. जानकारों के मुताबिक, इस जीत का असर यूपी की सियासत पर भी पड़ेगा, जानें कैसे?

UP Bypoll Election 2024: हरियाणा में बीजेपी की अप्रत्याशित जीत ने नए सियासी समीकरणों को जन्म दिया है. इस जीत ने बीजेपी नेताओं के उत्साह को बढ़ा दिया है. लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी आलाकमान भी हरियाणा में जीत को लेकर आशंकित था. अब बीजेपी की इस बंपर जीत का असर यूपी के उपचुनाव में भी देखने को मिल सकता है.  

लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था, कई महत्वपूर्ण सीटों पर बीजेपी हार मिली थी. 2019 में हरियाणा लोकसभा की सभी 10 सीट जीतने वाली बीजेपी इस बार महज पांच सीट ही जीत पाई, जबकि पांच सीटों कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया.

बीजेपी नेताओं के लिए बूस्टर
लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद सभी की निगाहें हरियाणा विधानसभा चुनाव टिकी हुई थी. एग्जिट पोल के साथ सियासी जानकार भी बीजेपी की हार और कांग्रेस को बढ़त मिलने के कयास लगा रहे थे. इसके उलट बीजेपी ने सारे अटकलों और एग्जिट पोल को गलत साबित करते हुए बंपर जीत हासिल की है.

इस जीत का असर यूपी की 10 सीट पर होने वाले उपचुनाव पर भी पड़ेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब विपक्ष पर और हमलावर नजर आएंगे और यूपी की धरती पर हरियाणा के सियासी कुरुक्षेत्र में मिली जीत की कहानियां सुनाई जाएंगी. बीजेपी के बड़े नेता हरियाणा से मिले बूस्टर डोज साथ यूपी के उपचुनाव में हुंकार भरेंगे.

मीरापुर में भी दिखेगा असर?
लोकसभा चुनाव में उम्मीद के मुताबिक जीत हासिल ना करने से बीजेपी थोड़ी टेंशन में थी, क्योंकि विपक्ष बीजेपी को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा था. हरियाणा की जीत ने लोकसभा के जख्मों पर मरहम लगाने का काम किया है. उपचुनाव में पश्चिमी यूपी की महत्वपूर्ण सीट मीरापुर विधानसभा सीट पर भी असर पड़ेगा.

यहां जयंत चौधरी, बीजेपी के साथ मिलकर बड़ा उलटफेर करने के फिराक में हैं. एक तरह से कहें तो नल और कमल की जोड़ी के लिए राह काफी हदतक आसान हो गई है. इसके अलावा बाकी की 9 सीटों पर भी कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. बीजेपी आलाकमान इन सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है.

'बीजेपी की राह होगी आसान'
हरियाणा चुनाव जीत बीजेपी के लिए कितने फायदेमंद साबित होंगे, इस पर वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र शर्मा से बात की. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी का जोश अब और हाई होगा. सीएम योगी के बयानों में और तल्खी दिखेगी और इस जीत से यूपी उपचुनाव में बीजेपी की राह आसान होगी. 

वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र शर्मा के मुताबिक, इसका असर महाराष्ट्र चुनाव पर भी पड़ेगा और जल्द अन्य राज्य में होने वाले चुनावों पर भी देखने को मिल सकता है. मायावती, चंद्रशेखर आजाद, सपा, कांग्रेस भी मैदान में उतरेंगे. इसका भी लाभ बीजेपी को मिलेगा.

उन्होंने कहा कि उपचुनाव में हरियाणा का पूरा क्रेडिट बीजेपी लेने की कोशिश करेगी, एक तरह से कह सकते हैं हर मंच से हरियाणा की कीर्ति गाथाएं सुनाकर मतदाताओं का मन बीजेपी के पक्ष में करने की पूरी कोशिश की जाएगी.

'इस फैक्टर को मजबूत करेगी बीजेपी'
वरिष्ठ पत्रकार संतोष शुक्ला का कहना है कि हरियाणा में बीजेपी की जीत अप्रत्याशित है, विपक्ष का हर प्रयोग फेल हो गया. जिस फैक्टर के सहारे बीजेपी हरियाणा में जीती अब उस फैक्टर को और मजबूत करेगी. बीजेपी अब इसे मुद्दा बनाएगी कि विपक्ष को हरियाणा की जनता ने नकार दिया.

वरिष्ठ पत्रकार संतोष शुक्ला के मुताबिक, हरियाणा में जीत से बीजेपी के हर कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ गया है. यह मनोबल उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र, दिल्ली और झारखंड में भी देखने को मिल सकता है. जिस टेंशन में कभी बीजेपी थी अब विपक्ष नजर आएगा.

ये भी पढ़ें: Ratan Tata Death: रतन टाटा के निधन पर सीएम योगी बोले- 'वे सच्चे अर्थों में देश के रत्न, जीवन विकास को समर्पित था'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
कानपुर के बीटेक गोल्ड मेडलिस्ट छात्र ने की आत्महत्या, राज्यपाल कर चुकी थीं सम्मानित
कानपुर के बीटेक गोल्ड मेडलिस्ट छात्र ने की आत्महत्या, राज्यपाल कर चुकी थीं सम्मानित
'जनसंख्या बढ़ रही है, 9 बच्चे हैं तो...', मुजफ्फरनगर हादसे पर योगी के मंत्री का विवादित बयान
'जनसंख्या बढ़ रही है, 9 बच्चे हैं तो...', मुजफ्फरनगर हादसे पर योगी के मंत्री का विवादित बयान
इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget