एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: विधानसभा भर्ती घोटाले को लेकर केंद्रीय नेतृत्व की सख्ती पर कैबिनेट मंत्रियों की प्रतिक्रिया, जानिए-क्या कहा

Uttarakhand Assembly Recruitment Scam: घोटाले को लेकर विपक्ष सरकार को घेर रहा है. बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व भी सख्त है. माना जा रहा है कि जल्द ही कुछ मंत्रियों पर गाज गिर सकती है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड विधानसभा भर्ती घोटाले (Assembly Recruitment Scam) को लेकर राज्य सरकार द्वारा जांच करवाई जा रही है. इस मामले को लेकर बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व सख्त नजर आ रहा है. केंद्रीय नेतृत्व द्वारा कई मंत्रियों को दिल्ली तलब भी किया गया है. गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार (Haridwar) श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल वार्षिक पंचमी महोत्सव में पहुंचे उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल (Cabinet ministers Premchand Agarwal Ganesh) और गणेश जोशी (Cabinet ministers Ganesh Joshi) ने केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिल्ली (Delhi) तलब किए जाने का खंडन किया. उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने क्या कहा
विधानसभा भर्ती घोटाले को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है. बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा भी सख्त रुख अख्तियार किया गया है. माना जा रहा है कि इस मामले पर जल्द ही कुछ मंत्रियों पर गाज भी गिर सकती है. इसको लेकर उत्तराखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वर्तमान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का कहना है कि इस मामले पर अभी जांच चल रही है. सभी को धैर्य रखना चाहिए, जांच के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा. केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिल्ली तलब किए जाने पर प्रेमचंद अग्रवाल का कहना है कि मैं लगातार उत्तराखंड के क्षेत्रों में दौरा कर रहा हूं, कुछ लोगों द्वारा अफवाह उड़ाई जा रही है कि मुझे दिल्ली तलब किया गया है.

Kedarnath Yatra 2022: पहाड़ों पर बारिश की चेतावनी के बाद NDRF-SDRF अलर्ट, केदारनाथ यात्रा को लेकर हो सकता है ये फैसला

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने क्या कहा
वहीं इस मामले पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि, मीडिया द्वारा दिखाया जा रहा है कि मंत्रियों को दिल्ली तलब किया जा रहा है. मैं भी दिल्ली गया था और मैंने राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, राजकिशोर से मुलाकात की और अपने विभाग से संबंधित चर्चा की मगर लोग अनुमान लगा रहे हैं कि केंद्रीय नेतृत्व ने मंत्रियों को तलब किया है. हकीकत सब सामने आ जाएगी. हमें नहीं लगता ऐसी कोई चर्चा भी होनी चाहिए. उत्तराखंड सरकार पूरी ईमानदारी से काम कर रही है. हमारे डायरेक्टर पर आरोप लगे तो मेरे द्वारा तुरंत उसकी जांच के आदेश दिए गए. कोई भी अगर गलत काम करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा क्योंकि यह पुष्कर सिंह धामी की सरकार है. आईएएस अधिकारी को जेल भेजा है तो इस सरकार ने भेजा है.

Lakhimpur Khiri Case: लखीमपुर में रेप और हत्या का मामला, छह आरोपी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!

Embed widget