एक्सप्लोरर

Haridwar News: हरिद्वार में पुलिस ने दो नाबालिग बहनों को छुड़ाया, जिस्मफरोशी में धकेलने की थी तैयारी, शाम को होना था सौदा

Haridwar News: दोनों लड़कियां उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अपने घर से भागकर दिल्ली गई थीं जहां से आलोक नाम का शख्स उन्हें नौकरी लगवाने का झांसा देकर अपने साथ हरिद्वार ले आया.

Haridwar News: उत्तराखंड पुलिस ने कथित मानव तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश का दावा करते हुए मंगलवार को एक महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया तथा उनके चंगुल से दो नाबालिग बहनों मुक्त कराया है. पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियों को मानव तस्कर गिरोह द्वारा बेचने की तैयारी की जा रही थी और शाम को ही इन्हें कथित रूप से देह व्यापार में लगे एक अन्य गिरोह को सौंपा जाना था. सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. 

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टिबडी क्षेत्र में संजय नगर कॉलोनी में छापा मारा गया जहां पुलिस को एक दंपति के साथ 14 और 17 साल की दो नाबालिग लड़कियां मिलीं. उन्होंने बताया कि किराए पर कमरा लेकर रह रहे आरोपी दंपति ने पिछले कुछ दिनों से इन दोनों बहनों को अपने साथ रखा हुआ था. उनके मुताबिक, पूछताछ में पता चला कि दोनों लड़कियां उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अपने घर से भागकर दिल्ली गई थीं जहां से आलोक उन्हें नौकरी लगाने का झांसा देकर अपने साथ टिबड़ी ले आया.

शाम को होना था लड़कियों का सौदा

दंपति ने लड़कियों को हर दिन दस हजार रुपये देने की बात कही थी. छापेमारी के दौरान आलोक की पत्नी कुछ दलालों से बातचीत कर सौदा करने के लिए बाहर गयी हुई थी जिसकी तलाश की जा रही है. डोभाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के साथ सौदा करने आ रहे दूसरे गिरोह के लोगों की घेराबंदी के लिए अपना जाल बिछाया और चंडीघाट पुल के पास से कार सवार पांच लोगों को हिरासत में ले लिया.

मानव तस्कर गिरोह का भंडाफोड़

उन्होंने बताया कि गिरफ्त में आए आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि गिरोह का सरगना आलोक देह व्यापार में लगे इस दूसरे गिरोह को समय-समय पर लड़कियां और महिलाएं बेचता था. उन्होंने बताया कि इन महिलाओं को यह गिरोह कथित रूप से मंहगे दामों में आगे बेच देता था या पैसे लेकर शादी करवा देता था. गिरफ्तार आरोपियों में यूपी के फर्रुखाबाद जिले के रहने वाले आलोक, अनवर अंसारी और बिजनौर के नागल क्षेत्र का निवासी प्रवीण, बिजनौर के नजीबाबाद का रहने वाला अनस, गौतमबुद्व नगर जिले का रामकुमार, देहरादून के सेलाकुई की रहने वाली पूजा शामिल हैं. 

UP Crime News: मुरादाबाद में स्कूल से लौट रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर धारदार हथियार से किया हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget