एक्सप्लोरर

Haridwar Kumbh Mela 2021: जानें- कब होगी महाकुंभ की शुरुआत, किस बात से नाराज हैं लोग

धर्मनगरी हरिद्वार में पिछले एक साल से कुंभ को लेकर तैयारियां चल रही हैं. माना जा रहा है कि 27 फरवरी से कुंभ मेला शुरू हो जाएगा. प्रशासन के पास महीने भर का वक्त बचा है और कई काम अधूरे पड़े हैं.

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार को महाकुंभ के लिए खूब सजाया और संवारा जा रहा है. जगह-जगह दीवारों पर पेंटिंग्स की जा रही हैं, सड़कों का निर्माण हो रहा है. संत-महात्माओं के लिए टेंटों की व्यवस्था की जा रही है और अब ये भी माना जा रहा है कि 27 फरवरी से कुंभ की शुरुआत हो जाएगी. ऐसे में प्रशासन के पास महीने भर का वक्त बचा है और कई काम अधूरे पड़े हैं. शहर में गंदगी का अंबार है. मिट्टियों के ढेर लगे हैं, ऐसे में मेला प्रशासन वक्त पर कैसे काम पूरा करेगा ये सवाल अब भी बना हुआ है.

27 फरवरी से शुरू हो जाएगा कुंभ मेला धर्मनगरी हरिद्वार पिछले एक साल से कुंभ के लिए सज संवर रही है. हर विभाग जोर-शोर से कुंभ की तैयारियों में जुटा है. खासकर संत-महात्माओं को इंतजार था कि कुंभ कब शुरू होगा. लेकिन, अब वक्त आ गया है जब कुंभ की विधिवत शुरुआत हो जाएगी. माना जा रहा है कि अगले महीने 27 फरवरी से कुंभ मेला शुरू हो जाएगा.

अधूरे पड़े हैं कई काम भले ही 27 फरवरी से कुंभ मेला शुरू हो जाए लेकिन धर्मनगरी हरिद्वार में अब भी कई ऐसे काम है जो आधे अधूरे पड़े हैं. एक तरफ शहर को पेंटिंग्स के जरिए संवारा जा रहा है तो वहीं कई ऐसे पेंडिंग काम पड़े हैं जिनकी वजह से शहर बदरंग हो रहा है. शहर में जगह-जगह गंदगी का अंबार है और कई जगह मिट्टियों के ढेर पड़े हैं. हालांकि, मेला अधिकारी का कहना है कि सारे स्थाई काम पूरे हो गए हैं और जो अस्थाई तौर के काम हैं उनको जल्द पूरा कर लिया जाएगा.

गंदगी से परेशान हैं लोग संत-महात्माओं को भी इंतजार है कि कुंभ की शुरुआत कब होगी और अधूरे कामों को कब पूरा किया जाएगा. स्थानीय निवासी भी इस उम्मीद में बैठे हैं कि कुंभ की जल्द शुरुआत हो जिससे उनका भी काम-धंधा शुरू हो सके. लेकिन, शहर में पड़ी गंदगी से लोग काफी खफा भी हैं. संतों के साथ-साथ स्थानीय निवासी भी कह रहे हैं कि नगर निगम और मेला प्रशासन शहर को सुंदर तो बना रहा है लेकिन सड़कों पर पड़ी मिट्टी और गंदगी इसे बदसूरत कर रही है.

संत और स्थानीय लोग हैं नाराज हर 12 साल में आने वाले महाकुंभ का स्थानीय लोगों के साथ-साथ संत महात्माओं को बेसब्री से इंतजार रहता है. उन्हें ये उम्मीद रहती है कि सरकार उनके लिए बेहतर व्यवस्था करेगी. लेकिन, इस बार महाकुंभ की आधी अधूरी तैयारियों से संत-महात्मा तो नाराज हैं ही साथ ही स्थानीय निवासी भी इस बात से काफी खफा हैं.

ये भी पढ़ें:

Haridwar Kumbh Mela 2021: जूना अखाड़े की नाराजगी के बाद कुंभ मेले में पेशवाई निकलने का रास्ता हुआ साफ

मुरादाबाद: राम मंदिर के चंदे के नाम पर डॉक्टर से जबरन वसूली का आरोप, बीजेपी नेताओं ने मांगे 51 हजार रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget