एक्सप्लोरर

Haridwar Kumbh 2027: हरिद्वार के कुंभ मेले में दिखेगा तकनीक का नया युग, जानें श्रद्धालुओं को मिलेंगी क्या-क्या सुविधाएं?

Haridwar Kumbh 2027: उत्तराखंड सरकार के IT सचिव नितेश झा ने बताया कि डिजिटल कुंभ के लिए यह प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसमें भीड़ प्रबंधन से लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा तक आधुनिक तकनीक का उपयोग होगा.

हरिद्वार में 2027 के कुंभ मेले में तकनीक का नया युग देखने को मिलेगा. इस बार तीर्थयात्रियों को डिजिटल आईडी जारी की जाएगी और खोया-पाया की शिकायतों के लिए एक खास डिजिटल पोर्टल भी बनाया जाएगा. आईटी विभाग (ITDA) ने इस डिजिटल कुंभ के लिए 45 करोड़ रुपये का विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया है, इस योजना के तहत कुंभ को छह डिजिटल श्रेणियों में बांटा गया है.

पहली श्रेणी है डिजिटल प्लेटफॉर्म और सिटीजन सर्विस, जिसमें एक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, कुंभ 2027 की वेबसाइट और मोबाइल ऐप शामिल होंगे. इसके अलावा, एक एआई चैटबॉट भी होगा जो तीर्थयात्रियों के सवालों के जवाब देगा. खोया-पाया की शिकायतों के लिए डिजिटल पोर्टल तैयार किया जाएगा, साथ ही सभी के लिए ई-पास और डिजिटल आईडी की सुविधा भी उपलब्ध होगी. सफाई, टेंट मॉनिटरिंग और हेल्प डेस्क जैसी सेवाओं की भी डिजिटल निगरानी की जाएगी. विभागों को डिजिटल भूमि आवंटन की सुविधा भी दी जाएगी.

दूसरी श्रेणी है प्लानिंग और जियोस्पेशियल मैपिंग, जिसमें प्रोजेक्ट मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम, इन्वेंट्री ट्रैकिंग सिस्टम, 10 किलोमीटर बफर जोन की ड्रोन आधारित मैपिंग, ट्रैफिक, स्वच्छता और घाटों की जीआईएस लेयर शामिल है. साथ ही, सीसीटीवी और एआई कैमरों की जियो टैगिंग, डिजिटल ट्विन प्लेटफॉर्म, टैरेन प्लानिंग और यूटिलिटी मैपिंग की भी योजना है.

केंद्र सरकार से 45 करोड़ रुपये की मांग 

उत्तराखंड सरकार के IT सचिव नितेश झा ने बताया कि डिजिटल कुंभ के लिए यह प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसमें भीड़ प्रबंधन से लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा तक आधुनिक तकनीक का उपयोग होगा. केंद्र सरकार से 45 करोड़ रुपये की मांग की गई है, जिसमें डिजिटल प्लेटफॉर्म और सिटीजन सर्विस के लिए 5 करोड़, प्लानिंग और जियोस्पेशियल मैपिंग के लिए 6.5 करोड़, क्राउड मैनेजमेंट और सुरक्षा के लिए 8.5 करोड़, श्रद्धालुओं की देखभाल के लिए 15 करोड़, पर्यावरण निगरानी और आपदा प्रबंधन के लिए 5 करोड़ शामिल हैं.

सुरक्षा के लिहाज से ब्लूटूथ आधारित भीड़ निगरानी सिस्टम, सेंसर आधारित भीड़ सघनता की मॉनिटरिंग, संवेदनशील इलाकों में जियो फेंसिंग, हीटमैप आधारित भीड़ प्रवाह डैशबोर्ड और स्मार्ट पार्किंग जैसी तकनीकें लागू की जाएंगी. इसके अलावा ईवी चार्जिंग लोकेटर और सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर भी बनाया जाएगा.

गंगा घाटों पर पानी की जांच के लिए लगेंगे सेंसर

तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए सूचना कियोस्क और क्यूआर कोड साइनेज लगाए जाएंगे, जिनमें ऐतिहासिक और वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध होगी. शाही स्नान और अखाड़ों की जानकारी के लिए विजुअल डिस्प्ले, रोबोटिक्स और डिजिटल कुंभ एक्सपीरियंस सेंटर भी स्थापित किया जाएगा. पर्यावरण की सुरक्षा के लिए गंगा घाटों पर पानी की गुणवत्ता जांच के सेंसर लगाए जाएंगे. शौचालयों में स्मार्ट वेस्ट डिस्पोजल सिस्टम, सार्वजनिक वाई-फाई जोन और दूरसंचार सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी. आपदा प्रबंधन के तहत खतरों का मूल्यांकन, स्वास्थ्य व स्वच्छता की तैयारियां और बाढ़ एवं आग से बचाव की योजनाएं बनाई जाएंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanpur News: गैस की कमी से रोलिंग मिल उद्योग पर संकट, कई कंपनियों में उत्पादन आधा, पलायन को मजबूर लेबर
गैस की कमी से रोलिंग मिल उद्योग पर संकट, कई कंपनियों में उत्पादन आधा, पलायन को मजबूर लेबर
UP Weather: यूपी में मौसम ने फिर ली करवट, नोएडा-आगरा समेत 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में छाए बादल
यूपी में मौसम ने फिर ली करवट, नोएडा-आगरा समेत 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में छाए बादल
सीमा हैदर ने बेटे का नाम रखा भारत, 'मुझे इस बात का गर्व है कि मैं हिंदू हूं'
सीमा हैदर ने बेटे का नाम रखा भारत, 'मुझे इस बात का गर्व है कि मैं हिंदू हूं'
Sonbhadra News: सोनभद्र में लूटकांड का खुलासा, मुठभेड़ के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार, दो को लगी गोली
सोनभद्र में लूटकांड का खुलासा, मुठभेड़ के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार, दो को लगी गोली

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Army Chief: जंग के बीच अमेरिका ने अपने आर्मी चीफ को क्यों जबरन हटाया? रक्षामंत्री पीट हेगसेथ ने दिया आदेश- 'तुरंत...'
जंग के बीच अमेरिका ने अपने आर्मी चीफ को क्यों जबरन हटाया? रक्षामंत्री पीट हेगसेथ ने दिया आदेश- 'तुरंत...'
MLA रवींद्र सिंह भाटी की बढ़ी मुश्किलें, गायक छोटू रावणा ने दर्ज करवाई FIR, CID-CBI करेगी जांच
MLA रवींद्र सिंह भाटी की बढ़ी मुश्किलें, गायक छोटू रावणा ने दर्ज करवाई FIR, CID-CBI करेगी जांच
Weather Forecast: आंधी-बारिश के साथ पड़ेंगे ओले...दिल्ली-यूपी से बिहार तक IMD ने दी चेतावनी, जानें कहां- कब बरसेंगे बादल
आंधी-बारिश के साथ पड़ेंगे ओले...दिल्ली-यूपी से बिहार तक IMD ने दी चेतावनी, जानें कहां- कब बरसेंगे बादल
KKR Vs SRH: प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद नीतिश कुमार रेड्डी का बड़ा बयान, कहा- 'दिमाग में काफी नकारात्मक विचार थे लेकिन...'
प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद नीतिश कुमार रेड्डी का बड़ा बयान, कहा- 'दिमाग में काफी नकारात्मक विचार थे लेकिन...'
Thaai Kizhavi Final Box Office: 'थाई किझावी' बॉक्स ऑफिस पर रही हिट, जानें- कितना रहेगा इस फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन?
'थाई किझावी' बॉक्स ऑफिस पर रही हिट, जानें- कितना रहेगा फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन?
'बयान बदलकर फैला रहे हैं भ्रम', मैक्रों ने डोनाल्ड ट्रंप पर साधा निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर कही ये बात
'बयान बदलकर फैला रहे हैं भ्रम', मैक्रों ने डोनाल्ड ट्रंप पर साधा निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर कही ये बात
largest beef exporting country: दुनिया का कौन सा देश करता है सबसे ज्यादा बीफ एक्सपोर्ट, जानें भारत किस नंबर पर?
दुनिया का कौन सा देश करता है सबसे ज्यादा बीफ एक्सपोर्ट, जानें भारत किस नंबर पर?
Viral Video : वॉशरूम नहीं मिल रहा....उत्तराखंड घूमने आई इजराइली महिला टूरिस्ट हुई परेशान, वीडियो हुआ वायरल
वॉशरूम नहीं मिल रहा....उत्तराखंड घूमने आई इजराइली महिला टूरिस्ट हुई परेशान, वीडियो हुआ वायरल
Embed widget