एक्सप्लोरर

Kanwar Yatra 2023: कांवड़ यात्रा के दौरान ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध, नहीं उड़ेंगे हेलीकॉप्टर, हरिद्वार DM का फैसला

कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हरिद्वार जिलाधिकारी (Haridwar DM) ने कई बड़े फैसले किए हैं.

Kanwar Yatra 2023: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई है. प्रशासन ने भी अपने ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता तैयारी शुरू कर दी है. बीते दिनों कानून व्यवस्था पर हुई बैठक के दौरान कांवड़ा यात्रा के समय सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई थी. अब हरिद्वार (Haridwar) जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल (Dhiraj Garbyal) ने बयान दिया है. 

डीएम धीराज गर्ब्याल ने कहा, "कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर हरिद्वार जिला प्रशासन ने हर की पैड़ी और उसके आसपास के इलाकों में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है. प्रतिबंधित क्षेत्र में हेलीकॉप्टर भी नहीं उड़ाए जा सकेंगे. प्रशासन ने चार से 17 जुलाई तक यह प्रतिबंध घोषित किया है. इस क्षेत्र में केवल सुरक्षा में लगे पुलिस-प्रशासन के ड्रोन निगरानी के लिए ही उड़ाए जा सकेंगे."

हालांकि इससे पहले कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए केंद्र से 12 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स की मांग की गई है. देहरादून पुलिस मुख्यालय में अंतर्राजीय कोआर्डिनेशन बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर, हिमाचल, दिल्ली और राजस्थान के अधिकारी शामिल हुए थे.

UP Politics: वरुण गांधी ने सुनाई शेर, बकरी, चील और चूहे के बच्चों की दोस्ती की कहानी, इन नेताओं पर कसा तंज

डीजीपी ने की थी अध्यक्षता
इस बैठक में आईबी, आरपीएफ, सीआरपीएफ के अधिकारी भी मौजूद रहे थे. अंतर्राज्यीय कोआर्डिनेशन बैठक की अध्यक्षता उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने की थी. डीजीपी बताया था कि कांवड़ रूट और डायवर्जन लागू करने पर चर्चा विस्तार से हुई.

डीजीपी ने कहा था कि सभी राज्यों के अधिकारियों से सीसीटीवी की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया गया. इसके अलावा चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी. हर आदमी सीसीटीवी की नजर में रहेगा. कांवड़ियों को पहचान पत्र साथ में रखना अनिवार्य होगा.

अशोक कुमार ने बैठक के बाद चेतावनी देते हुए कहा था कि किसी भी तरह की हुड़दंगबाजी को स्वीकार नहीं किया जाएगा. कांवड़ यात्रा में डीजे नियंत्रित रहेगा. बता दें कि इसकी शुरूआत चार जुलाई से हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम
ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधा सड़क का लोकार्पण, सीएम योगी बोले- सतत विकास से गोरखपुर...
ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधा सड़क का लोकार्पण, सीएम योगी बोले- सतत विकास से गोरखपुर...
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget