एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: हरिद्वार में हर की पौड़ी कॉरिडोर के लिए DPR बनाने का काम शुरू, जिलाधिकारी ने तेज की कार्रवाई

Har Ki Pauri Corridor: हरिद्वार जिलाधिकारी ने हर की पौड़ी कॉरिडोर के लिए सभी विभागों की बैठक बुलाई. बैठक में सरकार की तरफ से नियुक्त कंसल्टेंसी फर्म के पदाधिकारियों ने भी शिरकत की.

Uttarakhand News: काशी विश्वनाथ की तर्ज पर उत्तराखंड के हरिद्वार (Haridwar) में हर की पौड़ी कॉरिडोर (Har Ki Pauri Corridor) बनाया जाना है. हर की पौड़ी कॉरिडोर के लिए डीपीआर बनाने की कवायद शुरू हो गई. सरकार की तरफ से कंसल्टेंसी फर्म की नियुक्ति भी कर दी गई है. आज (शनिवार) डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों और कंसल्टेंसी फर्म की मीटिंग ली. मीटिंग में पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, नगर निगम, पेयजल और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे. धीराज सिंह गर्ब्याल ने सभी विभागों को समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए. पहले चरण में कंसल्टेंसी फर्म ली एसोसिएट्स को हर की पौड़ी के दस्तावेज औऱ नक्शे उपलब्ध कराए जायेंगे.

हरिद्वार में बनेगा हर की पौड़ी कॉरिडोर 

डीएम ने बताया कि हर की पौड़ी कॉरिडोर में कनखल स्थित सती कुंड का सौंदर्यीकरण भी प्रस्तावित है. बैठक में हरिद्वार की स्थाई और फ्लोटिंग जनसंख्या, अखाड़ों की संख्या, अखाड़ों की पेशवाई के रूट, महाकुम्भ, अर्धकुंभ, कांवड़ मेले, स्नान पर्वों, पार्किंग की व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर बारीकी से चर्चा की गई. जिलाधिकारी ने सती कुंड का पौराणिक महत्व बताया. उन्होंने कहा कि पौराणिक महत्व को बरकरार रखते हुए सती कुंड को विश्व स्तरीय स्थल के रूप में विकसित करने पर फोकस करना है. उन्होंने सती कुंड के बाहरी हिस्से में मंदिरों को भी विकसित करने की बात कही. दक्ष मन्दिर तक श्रद्धालुओं की पहुंच को सुगम बनाना होगा.

सरकार ने कंसल्टेंसी फर्म किया नियुक्त

आसपास पार्किंग की सुविधा भी विकसित करनी होगी. उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में अस्थि विसर्जन के लिये श्रद्धालु कनखल पहुंचते हैं. मायापुर स्थित नारायणी शिला में भी श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या आती है. जिलाधिकारी ने कहा कि कनखल और नारायणी शिला में सुविधाओं का विकास करना होगा. बैठक में सुभाष घाट, अपर बाजार, ऐतिहासिक धर्मशालायें के स्वरूप को बरकरार रखने पर भी मंथन हुआ. कंसल्टेंसी फर्म ली एसोसिएट्स के पदाधिकारियों ने लोक निर्माण, सिंचाई, नगर निगम हरिद्वार, एचआरडीए, सिडकुल, परिवहन, पुलिस विभाग से डाटा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया.

डीएम ने सभी विभागों की बुलाई बैठक

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को फर्म की मांग पूरा करने के निर्देश दिए. एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दिवेश शाशनी, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, जीएमडीआईसी पल्लवी गुप्ता, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता सुरेश तोमर, सिंचाई विभाग की अधिशासी अभियन्ता मंजू, अधिशासी अभियन्ता पेयजल राजेश गुप्ता, जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, एसएनए नगर हरिद्वार श्याम सुन्दर, टीम लीडर ली एसोसिएट्स वाई रमेश, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर  सुनील गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी और पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे. 

UP Police Bharti Exam Date: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख आई सामने, जानें- किस दिन होगा एग्जाम

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget