एक्सप्लोरर

Haridwar News: हर की पौड़ी कॉरीडोर के विरोध में सुब्रमण्यम स्वामी ने खोला मोर्चा, अखाड़ा परिषद बोला- 'विकास होना चाहिए'

Haridwar News: सीएम धामी ने कहा कि हर की पौड़ी कॉरिडोर बनाने की रुपरेखा तैयार की जा रही है. सभी के सहयोग से दिव्य और भव्य हरिद्वार बनाने का जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.

Har Ki Pauri News: धर्मनगरी हरिद्वार (Haridwar) में हर की पौड़ी कॉरिडोर बनाने की सरकार की घोषणा के बाद इस पर काम शुरू हो गया है. मंत्रिमंडल में भी इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है कि कॉरिडोर का विस्तार कैसे किया जाए. सरकार, संत समाज, धार्मिक संस्थाओं और व्यापारियों से वार्ता कर कॉरिडोर को बनाने की बात कर रही है. वहीं दूसरी तरफ कॉरिडोर का विरोध भी शुरू हो गया है.

पूर्व कैबिनेट मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कॉरिडोर बनाने की कोई जरूरत नहीं है. उत्तराखंड में अच्छी सड़कें बनाई जाए और पहाड़ों को बचाना सबसे बड़ी जरूरत है. वहीं अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्रपुरी ने सुब्रमण्यम स्वामी के बयान पर कहा कि बाहर का व्यक्ति यहां विकास कार्य होने पर अड़ंगा डालेगा तो अखाड़े इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे.

हर की पौड़ी कॉरीडोर की रूपरेखा पर काम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि हर की पौड़ी कॉरिडोर बनाने की रुपरेखा तैयार की जा रही है. सभी के सहयोग से दिव्य और भव्य हरिद्वार बनाने का जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा. हमारे मंत्रिमंडल में इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है कॉरिडोर बनाने के लिए साधु संत धार्मिक संस्थाएं और व्यापारियों के सुझाव लिए जाएंगे, जिससे कॉरिडोर को भव्य तरीके से बनाया जा सके.

हरिद्वार में कॉरीडोर बनाने का पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा विरोध किया जा रहा है. उनका कहना है कि उत्तराखंड के हरिद्वार में हर की पौड़ी कॉरिडोर बनाने की कोई जरूरत नहीं है उत्तराखंड में अच्छी सड़कों का निर्माण किया जाना चाहिए. पहाड़ों को तोड़ा ना जाए जिससे उत्तराखंड की सुंदरता खराब न हो. हर की पौड़ी पर कॉरिडोर बनाने का काम नहीं करना चाहिए. 

अखाड़ा परिषद ने सुब्रमण्यम स्वामी का विरोध किया

वहीं इस मुद्दे पर अब अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी ने सुब्रमण्यम स्वामी का विरोध किया है. उन्होंने कहा कि हरिद्वार के विकास के लिए शासन प्रशासन द्वारा कहा गया है. इसमें संतों की राय ली जाएगी. साधु संत अपनी राय शासन प्रशासन को देंगे. हरिद्वार के विकास की बात आएगी और बाहर का व्यक्ति आकर इसका विरोध करेगा तो अखाड़े इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. कॉरिडोर में आवश्यकता के अनुसार निर्माण कार्य होने चाहिए क्योंकि लाखों की संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु हरिद्वार आते हैं. 

अगर व्यापारी और स्थानीय निवासियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो तो इसका अखाड़े समर्थन करेंगे. इनका कहना है कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में हमारे अखाड़े के दो मंदिरों की जमीन गई थी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी से वार्ता कर तीन गुना मुआवजा दिया था. साधु संतों ने इसका स्वागत किया था. विकास के कार्य होते रहने चाहिए इसका विरोध नहीं करना चाहिए. 

ये भी पढ़ें- Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा के दौरान VIP दर्शन के लिए अब लगेगा शुल्क, जानें- कितने पैसे चुकाने होंगे?

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget