एक्सप्लोरर

Hardoi News: हरदोई में शिक्षक और छात्रों के बीच दिखा अनोखा प्रेम, रिटायरमेंट पर फूट-फूटकर रोने लगे बच्चे

Hardoi Teacher News: हरदोई के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीपी सिंह ने कहा कि बहुत ही कम ऐसे शिक्षक होते हैं, जो खुद को इस तरह साबित कर पाते हैं कि उनके जाने पर बच्चों को काफी दुख होता है.

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में शिक्षक और छात्रों के बीच बेहद भावुक करने वाली तस्वीर देखने को मिली, जब शिक्षक के विदाई समारोह के में बच्चे बिलख-बिलख कर रोने लगे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें हरदोई के दो अलग-अलग स्कूलों में शिक्षक के रिटायरमेंट पर विदाई समारोह के दौरान बच्चों की आंखें नम हो गई. अपने पसंदीदा शिक्षक के जाने पर उन्हें इतना दुख रहा था कि वो बिलखते हुए नजर आए.

दरअसल, हरदोई जिले के विकासखंड पिहानी में इटारा उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक कालीचरण और विकासखंड शाहाबाद के बिलारी के जूनियर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक संतोष अग्निहोत्री का रिटायरमेंट था. ऐसे में उनके लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया था. इस समारोह के दौरान बच्चों को अपने शिक्षकों के प्रति प्रेम का ऐसा भाव उमड़ पड़ा कि वो उन्हें विद्यालय से जाने ही नहीं दे रहे थे. इसके बाद उन्होंने रोना शुरू कर दिया. बच्चों की हालत देखकर दोनों शिक्षकों से भी नहीं रहा गया और वो भी उनके साथ भावुक हो गए.

शिक्षकों के रिटायरमेंट पर भावुक हो गए छात्र
ये स्कूली बच्चे अपने शिक्षक कालीचरण और संतोष अग्निहोत्री के साथ इतना घुल-मिल गए थे कि जब उनकी विदाई का समय आया तो रोने लगे और उनसे आग्रह करने लगे कि वो स्कूल छोड़कर न जाएं. टीचर्स और बच्चों के बीच ऐसा प्रेम भाव बहुत कम ही देखने को मिलता है. आज के आधुनिक समय में भी ऐसे शिक्षक हैं जो अपने शिक्षण कार्य के दौरान बच्चों से इतना घुल मिल जाते हैं और उन्हें इस तरह से पढ़ाते हैं कि वो बच्चे भी उनके मुरीद बन जाते हैं.

कक्षा छह की छात्रा ने कहा कि छात्र अपने शिक्षक कालीचरण को बहुत पसंद करते हैं, वो जिस तरह से उन्हें पढ़ाते हैं, उससे उन्हें काफी अच्छा लगता है और समझ में भी आता है. यही वजह से कि आज जब वो जा रहे हैं तो उन्हें दुख हो रहा है. हम नहीं चाहते हैं कि वो स्कूल छोड़कर जाएं, इसलिए हम सब रो रहे हैं. 

इस संबंध में जब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीपी सिंह ने कहा कि दो शिक्षकों का रिटायरमेंट था और विदाई समारोह किया गया था. इस दौरान भावुक होकर बिलख-बिलख कर रोने लगे बहुत ही कम ऐसे शिक्षक होते हैं जो कि बच्चों के बीच अपने आप को इस तरह साबित कर पाते हैं कि उनके जाने पर बच्चों को काफी दुख होता है. ऐसा हर एक शिक्षक को शिक्षण कार्य के दौरान करना चाहिए ताकि वह जब वहां से जाएं तो बच्चे उन्हें इस तरह से विदाई दें और जीवन भर याद रखें.

यूपी में बिजली का होने जा रहा है निजीकरण? अखिलेश यादव बोले- 'मोटा चंदा वसूलने की मंशा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget