एक्सप्लोरर

हरदोई: लुटेरी दुल्हन ने 13 शादियां की, लोगों को ठगा, 3 महिलाएं गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा

हरदोई की कोतवाली शहर पुलिस के पहरे में खड़ी लुटेरी दुल्हन समेत ये तीन शातिर महिलाएं हैं जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. ऐसा ही वाक्या सांडी थाना क्षेत्र के नवाबगंज में हुआ था.

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन समेत तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है. लुटेरी दुल्हन अब तक 13 शादियां कर लोगों को ठगी का शिकार बना चुकी है. दरअसल, यह महिलाएं कई जनपदों में पहले ऐसे शख्सों को ढूंढती थी जिनकी शादी नहीं हो पाती थी और उनसे शादी करती थी. रात में परिजनों और दूल्हे को नशीला पदार्थ खिलाकर रुपए और जेवर लेकर फरार हो जाती थी. 

ऐसा ही एक मामला हरदोई में सामने आया था जब युवक कोर्ट मैरिज करने के लिए आया था और शादी के दस्तावेज तैयार कराकर दुल्हन को ज्वेलरी पहनाकर नगदी दी गई. थोड़ी ही देर में दुल्हन नगदी और जेवर लेकर अपने अन्य साथियों के साथ फरार हो गई थी. पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया गया था.

हरदोई की कोतवाली शहर पुलिस के पहरे में खड़ी लुटेरी दुल्हन समेत ये तीन शातिर महिलाएं हैं जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. लुटेरी दुल्हन की कहानी आप ने अभी तक फिल्मों में देखी या फिर अखबारों में पढ़ी होगी. कुछ ऐसा ही वाक्या हरदोई जिले में सांडी थाना क्षेत्र के नवाबगंज निवासी नीरज गुप्ता के साथ असल जिंदगी में हुआ था. 

क्या है पूरा मामला
दरअसल, नीरज गुप्ता अविवाहित हैं और उनके घर वाले उनकी शादी के लिए परेशान थे. इसी का फायदा उठाकर लुटेरों के गिरोह ने उनके परिवार को झांसे में लिया और एक लड़की को दिखाया फिर उसके साथ उसकी शादी की बात तय कर दी. नीरज गुप्ता के मुताबिक पड़ोस के गांव बेहटी चिरागपुर के रहने वाले एक बाबा प्रमोद से उनकी पहले की जान पहचान थी.

बाबा प्रमोद ने कथित तौर पर शाहाबाद क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से उनकी शादी करने का आश्वासन दिया. लड़की की फोटो दिखाई गई तो नीरज गुप्ता को लड़की पसंद आ गई. इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी. करीब एक माह तक दोनों के बीच मोबाइल फोन के जरिए बातचीत चलती रही और फिर विगत 20 जनवरी 2025 के दिन परिवार वालों ने कोर्ट मैरिज मुकर्रर कर दी.

शादी के लिए कोर्ट परिसर में दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्ष के लोग जाने के लिए तैयार हुए. यहां शादी से पहले नीरज गुप्ता करीब साढ़े 3 लाख की ज्वेलरी एक मंदिर में दुल्हन को पहनाकर कोर्ट मैरिज के लिए कोर्ट लेकर आए. इस दौरान कोर्ट में शादी करने से पूर्व ही दुल्हन चकमा देकर बाबा प्रमोद और अपने साथियों के साथ रफूचक्कर हो गयी. काफी देर तक नीरज और उनका परिवार इंतजार करता रहा लेकिन दुल्हन वापस नहीं लौटी.

पहले भी हुई थी ऐसी घटना
इसके बाद नीरज को खुद के साथ ठगी होने का एहसास हुआ तो पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी थी. इसी तरह की घटना 5 मार्च 2025 को हरपालपुर थाना क्षेत्र के रमपुरा प्रतिपालपुर निवासी राकेश कुमार पुत्र कृष्ण चंद्र के साथ हुई थी, यहां पर राकेश कुमार पूजा के साथ लिवइन में रहता था और वह पूजा को अपने घर लाया और रात में पूजा ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर चोरी कर फरार हो गए थे. पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी.

पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर नामजद अभियुक्त पूजा उर्फ सोनम पुत्री रामवीर उर्फ गुड्डू निवासी निसौली डामर थाना लोनार, आशा उर्फ गुड्डी पत्नी स्वर्गीय अरविंद कुमार निवासी सिमोर थाना पिहानी, सुनीता पत्नी राकेश कुमार निवासी चिंतालपुर मजरा काशीपुर कोतवाली शहर को 2 जोड़ी पायल, 1 जोड़ी कान के कुंडल, 1 नाक की नथ और 2750 रुपए नगदी सहित गिरफ्तार किया है.

मुजफ्फरनगर: मुस्लिम युवती के साथ हिंदू युवक को देख भड़के लोग, बुर्का और चोटी खींच किया परेशान

क्या बोली पुलिस
पूछताछ में उनके द्वारा इसी प्रकार से विभिन्न जनपदों में लगभग 13 शादियां कर घरों से नगदी व आभूषण लेकर फरार हो जाना बताया गया है. इनमें प्रमोद रिश्ता ढूंढने का काम करता था, जबकि अनीता को पूजा की मां और आशा को पूजा की मौसी बनाकर रिश्ता तय कर दिया जाता था. इस मामले में सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति की शादी तय हो गई और रजिस्ट्री दफ्तर से कुछ व्यक्ति जेवर और नगदी लेकर फरार हो गए.

उन्होंने बताया कि इसके अनावरण के लिए कई टीम में लगाई गई थी, इसी क्रम में पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं. यह भी तथ्य प्रकाश में आए हैं कि उनके द्वारा हरदोई समेत कई जनपदों में ऐसी घटनाएं कारित की गई है. इस प्रकार में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget