एक्सप्लोरर

Hardoi Accident: हरदोई में दर्दनाक सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिरी, दो की मौत, 25 घायल

Hardoi Accident: घायलों का कहना है कि लौटते वक़्त उनके ट्रैक्टर के आगे गाय आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा.

Hardoi Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई में श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रैक्टर खाई में गिर गया. इस हादसे में दो की मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं. ये हादसा गौवंश को बचाने के चलते हुआ. सभी श्रद्दालु नैमिषारण्य से दर्शन कर लौट रहे थे. तभी बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में सीतापुर रोड पर शुक्लापुर के पास ये भीषण सड़क हादसा हुआ है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 
 
बघौली थाना क्षेत्र के बिराजीखेड़ा के दलगंजन अपने गांव में सामूहिक रूप से ग्रामीणों के सहयोग से भागवत शुरू कराई थी. 7 फरवरी से शुरू हुई यह भागवत कथा 14 फरवरी तक चलेगी. इसके लिए प्राण प्रतिष्ठा करनी थी और यह लोग 3 लोडर 4 ट्रैक्टर ट्राली से बारात लेकर गए थे. एक ट्रैक्टर ट्रॉली गांव के निर्मल का था. बताया जाता है कि वापस आते समय गाय को बचाने में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया है और खाई में जा गिरा. 

एक्सीडेंट के बाद मची चीख-पुकार
इस घटना के बाद मौक़े पर चीख-पुकार मच गई. आसपास बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. घटना के सूचना मिलते ही पुलिस भी मौक़े पर पहुँच गई और घायलों को बाहर निकाला, जिसके बाद उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने दोनों के शवों को क़ब्ज़े में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है. 

इस हादसे में अनूप की 16 वर्षीय किशोरी पूजा व एक अनीता नाम की महिला की मौत हो गई. जबकि शिवराम, रामरानी, रानी, सलोनी, मुस्कान, सुनीता, शांति, शिवानी, प्रीति, मोनू समेत 25 लोग घायल हुए है. घटना की जानकारी मिलते ही डीएम मंगला प्रसाद सिंह, एसपी केशव चंद्र गोस्वामी सीएमओ डॉक्टर रोहतास कुमार मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली. 

डीएम ने हादसे के बारे में बताया कि ये एक्सीडेंट कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ इसकी वजह पूरी तरह साफ़ नहीं हो पाई है. पुलिस इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है. वहीं घायलों का कहना है कि आवारा गौवंश को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ है.

UP Politics: RLD चीफ जयंत चौधरी पर भड़के सपा नेता राम गोपाल यादव, कहा- 'जो भाग रहे हैं उनका चरित्र...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget