एक्सप्लोरर

Hardoi News: प्रेमी के साथ जाने की जिद कर रही थी बहन, भाई ने ताऊ और चाचा के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

Hardoi Police: एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि किशोरी 1 फरवरी को घर से लापता हो गई थी, जिसके बाद किशोरी को ढूंढकर भाई ने ताऊ भैयालाल, चाचा दलवीर के साथ मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी.

Hardoi News: हरदोई (Hardoi) के अरवल थाना इलाके में किशोरी की गला घोंटकर सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है और पुलिस ने इस मामले में मृतका के ताऊ, चाचा को गिरफ्तार किया है, जबकि मृतका के नाबालिग भाई को संरक्षण में लिया गया है. पुलिस के मुताबिक किशोरी अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी इसीलिए उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई है. युवती का शव सरसों के खेत में मिला था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई थी जिसके बाद मृतका के पिता ने बेटी के प्रेमी समेत 4 लोगों पर तहरीर देकर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था.

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि अरवल थाना क्षेत्र के बानामऊ गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी का शव रविवार 5 फरवरी की रात चौसार गांव के निकट सरसों खेत से बरामद किया गया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की गला घोंट कर हत्या होने का खुलासा हुआ था. इसके बाद बुधवार को पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर बानामऊ गांव निवासी किशोरी के प्रेमी कमलेश के साथ कृष्ण कुमार, गोलू, नंद कुमार के खिलाफ हत्या के तहत मुकदमा दर्ज किया था और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी. 

क्या है पूरा मामला? 
दरअसल, बीती 14 जनवरी को कमलेश किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था. 22 जनवरी को किशोरी को बरामद कर 30 जनवरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था. एसपी ने बताया कि जब पूरे मामले की पड़ताल की गई, तो पता चला कि मृतका के परिजनों ने ही उसकी हत्या की घटना को अंजाम दिया था. परिजनों को पुलिस ने हिरासत में लिया और उनसे कड़ाई से पूछताछ की जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया. 

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि किशोरी 1 फरवरी को घर से लापता हो गई थी, जिसके बाद 2 फरवरी को ये लोग उसे तलाश कर ले आए और ताऊ भैयालाल, चाचा दलवीर के साथ किशोरी के भाई ने उसको समझाया बुझाया लेकिन किशोरी अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी जिससे नाराज होकर इन लोगों ने उसका गला घोट कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने चाचा दलवीर और ताऊ भैया लाल को गिरफ्तार कर लिया है जबकि किशोरी के नाबालिग भाई को पुलिस संरक्षण में लेकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: सपा विधायक का दावा- अखिलेश यादव होंगे देश के अगले प्रधानमंत्री, हैरान करने वाला समीकरण बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget