एक्सप्लोरर

Hardoi: बिल जमा करने में करता रहा आनाकानी, फिर बिजली विभाग की टीम पर मिर्च पाउडर फेंककर भागा

हरदोई जिले में बिजली विभाग के लिए वसूली एक नई मुसीबत बन गई. वसूली करने गई टीम को पैसे तो मिले नहीं बल्कि हालत यह हो गई कि उन्हें जान बचाकर भागना पड़ गया और पुलिस में शिकायत देनी पड़ी.

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में बिजली विभाग की टीम को अजीबो-गरीब स्थिति का सामना करना पड़ा. यहां एक व्यक्ति पर बिजली का बिल बकाया था. उसे रिमांइडर भेजा जा रहा था लेकिन वह बिल जमा करने को तैयार नहीं था. आखिर में जब बिजली विभाग की टीम उसके घर पहुंची तो उसने उनके ऊपर मिर्च पाउडर फेंक दी और फरार हो गया. बिजली विभाग की शिकायत पर अब पुलिस इस बकाएदार की तलाश कर रही है.

यह घटना हरदोई के संडीला इलाके की है जहां रंजीत कुमार नाम के एक बिजली उपभोक्ता ने विभाग की टीम के साथ यह हरकत दी. रंजीत पर 7073 रुपये का बकाया था. बताया जा रहा है कि उसने केवल मिर्च पाउडर ही नहीं झोंका बल्कि उसके हाथ में चाकू भी था. एसएसपी अनिल कुमार यादव ने बताया ने बताया कि जूनियर इंजीनियर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी.

शोर मचाने पर भाग निकला बकाएदार

हरदोई के संडीला कस्बे के मोहल्ला मानस नगर में बिजली विभाग की टीम वसूली करने आई थी. इस टीम में शिवकांत और नन्हा नाम के कर्मचारी थे. शिवकांत ने उसी मोहल्ले के रंजीत कुमार से 7073 रुपये के बकाया जमा करने को कहा. उसने पहले तो बकाया जमा करने से साफ मना कर दिया. इसके बाद गाली-गलौज करते हुए घर के अंदर से लाल मिर्च का पाउडर उठा लाया और उसे वसूली टीम के चेहरे पर फेंक दिया. इस बारे में जूनियर इंजीनियर राज कुमार गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी है. तहरीर में कहा गया है कि बकायेदार ने हाथ में चाकू ले रखा था. शायद उसका कुछ और भी इरादा रहा होगा लेकिन शोर मचने पर वह वहां से भाग निकला.

ये भी पढ़ें-

Noida Crime News: नोएडा में महिला पुलिसकर्मी से लूट और मारपीट, 2 दिन तक नहीं दर्ज हुई FIR, अब SHO सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू? जानें 2027 के समीकरण
UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू? जानें 2027 के समीकरण
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget