एक्सप्लोरर

Hardoi News: हरदोई में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस पर भी हमला

Hardoi Clash: अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद था. इसके बावजूद ये झोपड़ी डाल रहे थे. इसी बात पर दोनों में पथराव हो गया. इन्होंने पुलिस पर भी पथराव किया.

Hardoi Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी हमला किया गया. इस बवाल में मां-बेटी समेत चार महिलाएं घायल हो गईं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महिलाओं ने स्थानीय पुलिस पर घर में घुसकर पीटने का आरोप लगाया है. महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने लाठी-डंडों से पीटकर उन लोगों को घायल किया है. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है. पुलिस का कहना है कि घायल भी तहरीर दे रहे हैं. जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी. 

दरअसल हरदोई के हरपालपुर में रहने वाली सीमा देवी का आरोप है कि 32 साल पहले उसके परिजनों के द्वारा कस्बे की जमीन का बैनामा कराया गया था लेकिन अब इस जमीन पर जिसने बैनामा कराया था उसके ही परिवार के अजय आदि लोग विवाद पैदा कर रहे हैं. जिसकी कई बार शिकायत की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है. आरोप है कि इसी विवाद के चलते जब उसके परिजन झोपड़ी डाल रहे थे, इसी बीच स्थानीय थाने की पुलिस आ गई और घर में घुसकर महिलाओं को मारा-पीटा, जिससे महिलाएं चोटिल हो गई. 

जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों का विवाद चल रहा था. इसमें पहले से भी निरोधात्मक कार्रवाई की गई है और एसडीएम सवाजपुर के यहां भी एक मामला चल रहा है. इसके बावजूद ये लोग झोपड़ी डाल रहे थे. इसी बात पर दोनों पक्षों में पथराव हो गया. इसकी सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो पुलिस पर भी पथराव किया गया. जिससे इंस्पेक्टर समेत पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं.

इस मामले में एक मुकदमा पुलिस की तरफ से सरकारी काम में बाधा डालने व दूसरा जमीन को लेकर दूसरे पक्ष की तहरीर पर दर्ज किया गया है. इस पूरे मामले में कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि महिलाओं के आरोप गलत हैं वो आपसी विवाद में जख्मी हुई होंगी. उनकी भी तहरीर मिल रही है. तहरीर की जांच कर आवश्यक विधिक विधिक कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा के दौरान VIP दर्शन के लिए अब लगेगा शुल्क, जानें- कितने पैसे चुकाने होंगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस्लाम की बात करने वाले अब...', ओम प्रकाश राजभर ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
'इस्लाम की बात करने वाले अब...', ओम प्रकाश राजभर ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित डंपर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित डंपर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत
Uttarakhand Weather: 14 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन का बढ़ा खतरा; लोगों से सतर्क रहने की अपील
उत्तराखंड में 14 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन का बढ़ा खतरा; लोगों से सतर्क रहने की अपील
Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget