एक्सप्लोरर

Hapur News: हापुड़ में कई बंदरों की मौत मामले में चौंकाने वाला खुलासा, इस वजह से की गई थी हत्या

Hapur News: हापुड़ में पिछले दिनों एकसाथ बड़ी संख्या में बंदरों की मौत हो गई थी. इस मामले में अब पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है, पुलिस ने जो जानकारी दी है उसमें हैरान करने वाला बात सामने आई है.

Hapur Monkey Death: यूपी के हापुड़ (Hapur) में गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में बंदरों की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. इन बंदरों की हत्या दीमक मारने वाली दवा से की गई थी. पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से दीमक मारने वाली दवा भी बरामद की गई है. हापुड़ के एडिशनल एसपी मुकेश मिश्रा ने बताया कि पकड़े गये अभियुक्तों का कहना है कि बंदर उन के खेतों में फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे, जिस वजह से उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों को वन्य जीव संरक्षक अधिनियम 1972 व धारा 429 के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है.

मेरठ रोड स्थित पुलिस लाइन में एडिशनल एसपी मुकेश मिश्रा व सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव झड़ीना में पुलिस और वन विभाग की टीम को काफी संख्या में बंदरों के शव पड़े हुए होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने बंदरों के शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया औप पुलिस इसकी जांच-पड़ताल में जुट गई. पुलिस ने बंदरों के शवों के पास से गुड़ और तरबूज बरामद किये गये, जिससे प्रतीत हो रहा था कि बंदरों को गुड़ या तरबूज में कुछ विषाक्त पदार्थ मिलाकर दिया गया है. 

पूछताछ में सामने आई ये बात

थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. पकड़े गये अभियुक्त कपिल पुत्र चन्दकिरण चौहान निवासी शाहपुर चौधरी व रोहताश उर्फ लाला पुत्र मेघराज चौहान निवासी शाहपुर चौधरी हैं. आरोपी कपिल ने बताया कि बंदरों ने उनकी गन्ने की फसल को बर्बाद कर दिया था. लगातार बंदर खेतों में नुकसान पहुंचा रहे थे. जिस वजह से उन्होंने एक किलो फैराडोन दीमक मारने की दवाई लाकर गुड़ में मिलाकर बंदरों को दे दी. उन्हें लगा कि बंदर बेहोश हो जाएंगे और बाद में यहां से चले जाएंगे, लेकिन बंदरों की दीमक की दवाई खाने से मौत हो गई. पुलिस ने बंदरों के हत्यारे दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: अखिलेश यादव के बयान से बढ़ेगी जुबानी जंग, बोले- 'BJP कायरों की जमात, बचाव में इस्तेमाल कर रही...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: दो बच्चियां बनीं CM योगी की खास मेहमान, श्री राम वाटिका का कराया लोकार्पण
मुरादाबाद: दो बच्चियां बनीं CM योगी की खास मेहमान, श्री राम वाटिका का कराया लोकार्पण
अखिलेश यादव पर मंत्री गुलाब देवी का पलटवार, 'नकल ठेके पर कराई जाती थी, पेपर लीक होना आम बात थी'
अखिलेश यादव पर मंत्री गुलाब देवी का पलटवार, 'नकल ठेके पर कराई जाती थी, पेपर लीक होना आम बात थी'
'मंदिर में अखिलेश यादव की फोटो रखकर पूजा, मां ललिता देवी का अपमान', MLC लालजी प्रसाद निर्मल भड़के
'मंदिर में अखिलेश यादव की फोटो रखकर पूजा, मां ललिता देवी का अपमान', MLC लालजी प्रसाद निर्मल भड़के
Lucknow: साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, फर्जी कॉल सेंटर पर रेड, हिरासत में 100 से ज्यादा लोग
लखनऊ: साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, फर्जी कॉल सेंटर पर रेड, हिरासत में 100 से ज्यादा लोग

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों बना दिए इतने रन, पहले टी-20 में क्या हुआ पढ़िए Highlights
IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों बना दिए इतने रन, पहले टी-20 में क्या हुआ पढ़िए Highlights
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget