एक्सप्लोरर

Hapur News: हापुड़ में दबंगों ने दलित छात्र को बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल, केस दर्ज

UP News: हापुड़ में दबंगों ने दलित छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी और मारपीट का वीडियो भी बनाया. वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

Hapur Crime News: यूपी के जनपद हापुड़  में एक दलित छात्र की दो युवकों ने बेरहमी से पिटाई कर दी, दबंगों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दबंग युवकों की पिटाई से छात्र बुरी तरह घायल हुआ है. घटना के बाद पीड़ित युवक के परिवारीजनों की तहरीर पर आरोपी दबंग युवकों के खिलाफ पुलिस ने कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों के गिरफ्तार किये जाने का दावा किया है.

इस घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार हापुड़ के फ्रीगंज रोड स्थित गंगापुरा निवासी जतिन कक्षा 12वीं का छात्र है. बीते दिनों जतिन का विवाद किसी बात को लेकर एकेपी इंटर कॉलेज के पीछे रहने वाले वंश और वासु से हो गया था. बीती शाम को वंश और वासु दोनों मिलकर किसी बहाने से जतिन को अपने साथ देवलोक टंकी के पास ले गये और उन्होंने वहां उसकी जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी. 

जतिन के चाचा ओमप्रकाश का आरोप है कि आरोपियों ने न सिर्फ बुरी तरह उसके भतीजे को मारा-पीटा, बल्कि उसके साथ जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया. दोनों दबंग हमलावरों ने मारपीट करते हुए की वीडियो भी बना ली, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है. जिसके आधार पर पुलिस केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
इस घटना के संबंध में सीओ सिटी हापुड़ जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित दलित युवक के चाचा की तहरीर के आधार पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया है. वंश और वासु दोनों हमलावरों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जल्द ही दोनों आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

(हापुड़ से विपिन शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: यूपी में पुलिस ने दबाव बनाकर दुष्कर्म के आरोपी से करा दी पीड़िता की शादी! अब दर्ज हुई FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का बढ़ेगा दायरा, योजना के तहत प्रतिभाशाली छात्रों को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का बढ़ेगा दायरा, योजना के तहत प्रतिभाशाली छात्रों को मिलेगा लाभ
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
Embed widget