एक्सप्लोरर

UP News: हमीरपुर में पति की जेब से मिली महिला की तस्वीर तो पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी लगाकर की आत्महत्या

Hamirpur News: हमीरपुर में जब एक महिला अपने पति के कपड़े धो रही थी तो जेब से अज्ञात महिला की तस्वीर मिली. इसे देखकर वह आगबबूला हो गई और विवाद शुरू हो गया. बाद में महिला ने आत्महत्या कर ली.

Hamirpur Woman Suicide News: उत्तर प्रदेश (UP) के हमीरपुर जिले में एक पत्नी ने पति की जेब में अज्ञात महिला की फोटो देखने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सिर्फ शक की वजह से बिना पूरी जानकारी के आत्महत्या की यह घटना जिले भर में चर्चा का विषय बनी हुई है. मामला जिले के थाना मुस्करा (Muskara Police Station) इलाके का है, जब पति की जेब में अज्ञात महिला की फोटो मिली. इसके बाद गुस्से में पत्नी ने बगैर कुछ सोचे-समझे फांसी लगा ली.

मुस्करा थाना क्षेत्र के खड़ेही लोधन गांव निवासी हरिप्रसाद अनुरागी ने बताया कि उसकी शादी लगभग 9 साल पहले रचना से हुई थी. पांच-छह दिन पहले पास खड़े उसके मित्रों ने अपनी जेब से एक महिला की फोटो निकालकर सड़क पर फेंक दी थी, जिसको उसने उठा लिया और दोस्तों से कहा कि अपने पास रख लो. दोस्तों ने फोटो नहीं उठाई तो उसने स्वयं उस फोटो को अपनी जेब में रख लिया. फोटो को जेब में रखने के बाद वह भूल गया कि तस्वीर उसके पास ही है.

तस्वीर मिलने के बाद हुआ विवाद

इस बीच बुधवार को कपड़े धोने के लिए जब शख्स की 30 साल की पत्नी रचना ने जेब में हाथ डाला तो उसे अज्ञात महिला की तस्वीर मिल गई. इसे देखकर वह आगबबूला हो गई और विवाद शुरू कर दिया. विवाद होने पर वह घर से बाहर निकल गया. बताया कि उसकी बूढ़ी मां भी बाहर बैठी थी. इसी दौरान पत्नी ने स्वयं को कमरे में बंद कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर सीएचसी मुस्करा लेकर भागे, जहां पर इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ. शिवजी गुप्ता ने मृत घोषित कर दिया.

पुलिस को मृतका के परिजनों का इंतजार

मृतका अपने पीछे एक पुत्री और दो पुत्र को रोते-बिलखते छोड़ गई है. वहीं इस घटना पर सीओ राठ पीके सिंह ने बताया की एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मामले की जांच की जा रही है. मृतका के परिजनों का इंतजार है. परिजन जो लिख कर देंगे, उसी आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Lucknow Murder Case: लखनऊ में दारू पार्टी में चली गोली, BBD में पढ़ने वाली छात्रा की मौत, पिता ने किया चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget