एक्सप्लोरर

Hamirpur: हमीरपुर में प्राथमिक विद्यालय को हरे रंग से रंगवाने पर मचा बवाल, विरोध कर रहे लोगों ने की ये मांग

विद्यालय को हरे रंग में पुता देखकर स्थानीय लोगों ने विरोध दर्ज कराया और कहा कि स्कूल को स्कूल रहने दिया जाए उसे मदरसा ना बनाया जाए. विद्यालय का कलर सफेद होना चाहिए.

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हमीरपुर (Hamirpur) में रंगों को लेकर आज एक बार फिर राजनीति गर्मा गई. यहां एक प्रधानाध्यापक ने विद्यालय को हरे रंग से रंगवा दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया है और स्कूल का रंग सफेद किये जाने की मांग की है. इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी का कहना है कि प्रधानाध्यापक की गलती से ऐसा हो गया है, विद्यालय का रंग बदलवाया जा रहा है.

मदरसा न बनाया जाए-ग्रामीण
नवीन प्राथमिक विद्यालय को हरे रंग से रंगवाने का यह मामला सरीला तहसील क्षेत्र में भेडी डांडा गांव का है. यहां दो साल से विद्यालय की पुताई नहीं कराई गई थी  लेकिन इस साल जब प्रधानाध्यापक ब्रजेश गौतम ने पुताई कराई तो उसे हरे रंग में पुतवा दिया. विद्यालय को हरे रंग में पुता देखकर स्थानीय लोगों ने विरोध दर्ज कराया और कहा कि स्कूल को स्कूल रहने दिया जाए उसे मदरसा ना बनाया जाए. विद्यालय का कलर सफेद होना चाहिए. गोलू द्विवेदी और छोटू मिश्रा का कहना है कि यह विद्यालय है और यहां सभी बिरादरी के बच्चे आते हैं, इसलिए इसको सफेद रंग का होना चाहिए.

शिक्षा अधिकारी ने क्या कहा
भेडी डांडा गांव में नवीन प्राथमिक विद्यालय को किन परिस्थितियों में हरा रंगवाया गया है, इसपर बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना जायसवाल का कहना है कि दो साल से विद्यालय की पुताई नहीं कराई गई थी. प्रधानाध्यापक की गलती से इस साल इसे हरे रंग से पुतवा दिया गया है और इसकी सूचना मिलने के बाद विद्यालय का रंग बदलवाने के लिए कह दिया गया है.

ये भी पढ़ें:

Eid Al Fitr 2022: ईद के दिन सड़क रोककर नहीं होगा कोई धार्मिक आयोजन, एडीजी प्रशांत कुमार ने दी ये बड़ी जानकारी

UP: बिजली बिल माफी को लेकर अखिलेश यादव की मांग, कहा- सच में जनता के साथ हैं तो कोरोना काल का बकाया करें माफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget