एक्सप्लोरर

हमीरपुर: लापता युवती का शव जंगल से बरामद, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में लापता युवती का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. युवती का शव यमुना नदी के किनारे जंगल की झाड़ियों से बरामद किया गया.

हमीरपुर, एजेंसी। हमीरपुर जिले के एक गांव में चार दिन पहले लापता हुई एक युवती का क्षत-विक्षत शव पुलिस ने जंगल की झाड़ियों से बरामद किया है. मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. सदर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) अनुराग सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ग्रामीणों की सूचना पर 20 साल की युवती का शव यमुना नदी के किनारे जंगल की झाड़ियों से बरामद किया गया जिसकी शिनाख्त बड़ागांव निवासी हरदौल निषाद की बेटी ललिता के रूप में हुई.

सिंह ने बताया कि, "युवती 19 मई की दोपहर खेत से घर लौटते समय रहस्यमय तरीके से लापता हो गयी थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिता ने थाने में दूसरे दिन दर्ज करवाई थी।" उन्होंने बताया, "शव मिलने की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार सिंह भी घटनास्थल का निरीक्षण करने श्वान दस्ते के साथ पहुंचे थे. यह दस्ता घटनास्थल से कुछ दूरी पर बने सुमेरपुर प्रखंड प्रमुख के निजी नलकूप (ट्यूबवेल) पर जाकर रुक गया जहां मौजूद प्रखंड प्रमुख के मौसेरे भाई शिवनारायण यादव और उसी गांव के अतुल सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई."

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में अतुल ने स्वीकार किया कि युवती और उसका मिलना-जुलना था. मंगलवार (19 मई) की दोपहर युवती नलकूप पर पानी पीने आयी थी। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ और उसने युवती के दुपट्टे से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी और शव झाड़ियों में छिपा दिया था।"

सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शरदचन्द्र पटेल ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर सुमेरपुर के प्रखंड प्रमुख जयनारायण यादव, उसके छोटे भाई राजनारायण, मौसेरे भाई शिवनारायण, अतुल सिंह और अटल सिंह के खिलाफ हत्या और शव छिपाने का मुकदमा दर्जकर अतुल को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। एसएचओ ने बताया कि युवती के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है जिसकी रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा. फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget