एक्सप्लोरर

Haldwani Violence: हल्द्वानी हिंसा पर सीएम धामी की चेतावनी- 'कानून तोड़ने वालों के साथ इतनी सख्त कार्रवाई करेंगे कि... '

Uttarakhand News: हल्द्वानी हिंसा की घटनाओं की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश भी दिए हैं और 15 दिनों में जांच की रिपोर्ट मांगी गई है.

Haldwani Violence: उत्तराखंड के हिंसाग्रस्त हल्द्वानी शहर के बाहरी इलाकों से कर्फ्यू हटा लिया गया है, लेकिन बनभूलपुरा क्षेत्र में यह लागू रहेगा. हिंसा की घटनाओं की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं और जांच 15 दिन के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया गया है. वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस हिंसा पर आरोपियों को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि हम दंगाइयों को नहीं बख्शेंगे.

हल्द्वानी हिंसा घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "जिसने भी कानून तोड़ने का काम किया है कानून उसके साथ सख्ती से काम करेगा. हम दंगाइयों को नहीं बख्शेंगे." उन्होंने कहा, 'देवभूमि उत्तराखण्ड की शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा. हम दंगाइयों पर इतनी सख्त कार्रवाई करेंगे कि यह कार्रवाई भविष्य के लिए मिसाल बन जाएगी.'

इससे पहले हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा के बाद मुख्यमंत्री ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश भी दिए थे. इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल जाकर घायल पुलिसकर्मी और पत्रकारों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना था. 

विपक्ष पर जयंत चौधरी का जबरदस्त पलटवार, कहा- 'तमाम सरकारें आई और चली गई किसी ने नहीं दिया, BJP के साथ मेरी भावनाएं जुड़ गई'

सुनियोजित तरीके से दंगा हुआ- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, "देवभूमि का माहौल खराब करने की कोशिश की गई है. हल्द्वानी में सुनियोजित तरीके से दंगा हुआ है. इतना ही नहीं महिला पुलिसकर्मियों पर पत्थरों से हमला किया गया है. पत्रकारों तक को जलाने की कोशिश की गई है. थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को थाने के अंदर जिंदा जलाने की कोशिश की गई थी. उपद्रवियों, दंगाइयों पर कानून अपना काम करेगा."

गौरतलब है कि नैनीताल जनपद के अंतगर्त पड़ने वाले हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा में 8 जनवरी को जमकर उपद्रव मचा. इसमें कई गाड़ियों को उपद्रवियों ने फूंक दिया. पुलिस पर जमकर पत्थर बरसाए गए. पुलिस के कई जवान इस घटना में घायल हो गए. इस घटना में 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. साथ ही इस हिंसक घटना में 300 से ज्यादा लोगों को चोटें आई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget