एक्सप्लोरर

Gynavapi Masjid Case: ज्ञानवापी मामले पर BJP नेता मुख्तार अब्बास नकवी का बड़ा बयान, बोले- 'सीएम योगी ने जो कुछ कहा...'

Gyanvapi Masjid News: बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि ज्ञानवापी मामले के लिए भारत में पैदा होने वाला मुसलमान गुनाहगार नहीं है बल्कि वह विदेशी हमलावर जिम्मेदार हैं.

UP News: वरिष्ठ बीजेपी (BJP) नेता और पूर्व केंद्रीय कैबनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) पर दिए गए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के बयान का समर्थन किया है. मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि ज्ञानवापी के लिए सीएम योगी ने जो कुछ बोला मैं पूरी तरह इस मामले में उनके साथ हूं लेकिन इस ऐतिहासिक गलती के लिए भारत में रहने वाले मुसलमान जिम्मेदार नहीं है. उन्होंने कहा कि यह कूकृत्य विदेशी आक्रांताओं ने किया था और अब इस ऐतिहासिक गलती को ठीक करने का समय है.

नकवी ने आगे कहा कि इस गलती के लिए भारत में पैदा होने वाला मुसलमान गुनाहगार नहीं है बल्कि वह विदेशी हमलावर जिम्मेदार हैं, जिन्होंने यहां आकर धार्मिक स्थलों पर हमले किए और लूटपाट की, जिसकी वजह से आज जो भारत के लोगों के दिल में जुल्म के जख्म हैं, उस पर जरूर मिलकर मरहम लगाना चाहिए. उन्होंने कहा कि आज उस गलती को ठीक करने का समय है और किसी भी विदेशी आक्रमणकारी की क्रूर और क्रिमिनल करतूत को कवर करने की जरूरत नहीं है.

नकवी ने मणिपुर-हरियाणा हिंसा पर क्या कहा?

वहीं विपक्षी नेताओं के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मणिपुर और हरियाणा की हिंसक घटनाओं को लेकर मुलाकात करने पर नकवी ने कहा कि सभी को मिलकर ऐसी विघटनकारी शक्तियों को तार-तार करना चाहिए. इस तरह का जो नकारात्मक माहौल होता है, वह सकारात्मक माहौल के विकास के रास्ते में सबसे बड़ा रोड़ा होता है, जो लोग इस तरह की विघटनकारी घटनाएं करते हैं, उनका मकसद देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योदी के नेतृत्व में हो रहे विकास की राह में रोड़ा अटकाना होता है.

'सरकार कड़े कदम उठा रही है'

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मणिपुर और हरियाणा की घटनाओं के पीछे क्या कोई 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर साजिश है, इस सवाल पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जो लोग इस तरह की सोच रखते हैं, उनसे बड़ा बेवकूफ कोई और नहीं हो सकता, जो लोग भी इस तरह की अपराधिक हरकतें करते हैं और उसे समझते हैं कि उनको कोई फायदा होगा तो यह उनकी बेवकूफी है. सरकार को जो भी कड़े से कड़े कदम उठाने हैं वह उठा रही है और आगे भी उठाए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- Haryana Nuh Clash: नूंह हिंसा पर मायावती की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जब यात्रा को सुरक्षा नहीं दे सकते तो...'

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Baliya News: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़की BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार
बलिया: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़कीं BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार
अब उत्तराखंड में पेपर लीक, देहरादून की यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने WhatsApp से किया शेयर
अब उत्तराखंड में पेपर लीक, देहरादून की यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने WhatsApp से किया शेयर
बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget