एक्सप्लोरर

मुस्लिम पक्ष का अहम फैसला, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए ज्ञानवापी मस्जिद कमेटी देगी जमीन

वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद और काशी विश्वनाथ मंदिर से जुड़े विवाद को हल करने में बड़ी पहल की गई है. ज्ञानवापी मस्जिद कमेटी ने काशी विश्वनाथ ट्रस्ट को 1700 स्कॉवयर फीट जमीन देने का फैसला किया है.

लखनऊ: एक बड़े घटनाक्रम के तहत ज्ञानवापी मस्जिद के संचालक कमेटी ने बड़ा कदम उठाया है. कमेटी ने काशी विश्वनाथ ट्रस्ट को परिसर के बाहर जमीन देने का फैसला किया है. वहीं, इसके बदले में ज्ञानवापी मस्जिद कमेटी को भी नजदीक ही जमीन उपलब्ध कराई जाएगी. मस्जिद से जुड़े पदाधिकारियों के मुताबिक, इससे पहले बाबरी मस्जिद प्रकरण के बाद पुलिस कंट्रोल रूप बनाने के लिये भी जमीन दी गई थी. साथ ही पदाधिकारियों ने बताया कि, काफी पहले ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण के लिए इसकी मांग की थी.

खास माना जा रहा है कदम

इंडियान एक्सप्रेस के मुताबिक, इस फैसले के बाद अब काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए 1700 फीट जमीन मिल जाएगी. बता दें कि इस जमीन पर फिलहाल मंदिर प्रशासन का कंट्रोल रूम बना हुआ था. वहीं, मंदिर प्रशासन ने 1000 फीट जमीन मुस्लिम समाज को देने का फैसला किया है. अदालत के बार हुए इस आपसी सहमति को खास माना जा रहा है.

मस्जिद कमेटी के पास तीन प्लॉट

ज्ञानवापी मस्जिद के केयरटेकर व अंजुमन इंतजामिया मस्जिद के संयुक्त सचिव एसएम यासीन ने बताया कि, जमीन जो ट्रस्ट को दी गई है वह मस्जिद से अलग है. उन्होंने बताया कि, ज्ञानवापी मस्जिद कमेटी के पास तीन प्लॉट हैं. इनमें से एक पर मस्जिद है, एक जमीन दोनों पूजा स्थलों को जोड़ने वाला रास्ता है. उन्होंने बताया कि, तीसरी जमीन का टूकड़ा बाबरी प्रकरण के बाद प्रशआसन को दिया गया था, जहां पर पुलिस कंट्रोल रूम बनाया गया था. हालांकि मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट के लिए इसे अब हटा दिया गया है. 

यासीन ने जानकारी देते हुए कहा कि, ये जमीन उत्तर प्रदेश सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने बिना किसी लेनदेन के असीमित समय के लिए दी थी. इसके लिए काशी विश्वनाथ ट्रस्ट ने हमसे आग्रह किया था. सभी नियमों की जांच के बाद हमने 8 जुलाई को इसे देने का फैसला कर लिया था.

ट्रस्ट के सीईओ ने भी दी जानकारी

वहीं, काशी विश्वनाथ ट्रस्ट के सीईओ सुनील वर्मा ने कहा कि, सुन्नी वक्फ बोर्ड और ट्रस्ट के बीच सभी मुद्दों को लेकर सहमति के बाद जमीन का ट्रांसफर किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें.

69 हजार शिक्षकों की भर्ती पूरी हुई, छह हजार से ज्यादा टीचर्स को मिला नियुक्ति पत्र

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget