एक्सप्लोरर

नोएडा: चोरी की बाइक, देसी तमंचा और चाकू के साथ 4 गिरफ्तार – मोबाइल ऐप से खुला राज

Noida News:चालक दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिसके बाद पुलिस ने वाहन का विवरण मोबाइल ऐप के माध्यम से सत्यापित किया. जांच में पता चला कि वह बाइक चोरीशुदा है.जिसके बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया गया.


ग्रेटर नोएडा बीटा-2 कोतवाली पुलिस को वाहन चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. बुधवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चोरी की पांच बाइक, एक तमंचा, एक चाकू, और कई फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गईं. यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देकर वाहनों को सस्ते दामों पर ग्रामीण इलाकों में बेच देता था.
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने जानकारी दी कि पुलिस टीम नट की मढ़ैया के पास वाहनों की नियमित जांच कर रही थी, तभी एक संदिग्ध बाइक को रोका गया. चालक दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिसके बाद पुलिस ने वाहन का विवरण मोबाइल ऐप के माध्यम से सत्यापित किया. जांच में पता चला कि वह बाइक चोरीशुदा है. इसके तुरंत बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया.
चोरी की बाइक फर्जी नंबर से बेचते थे
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अलीगढ़ निवासी दिलीप पुत्र ग्रीस, झारखंड निवासी अजय पुत्र सुनील, मेरठ निवासी जैद पुत्र उमर, और हाथरस निवासी राज पुत्र दिनेश के रूप में हुई है. पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में सुनसान जगहों पर रेकी कर बाइक चोरी करता था. बाद में उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उन्हें पहचान से बचाने का प्रयास करता और ग्रामीण इलाकों में कम कीमतों पर बेच देता.
अवैध हथियार भी बरामद
आश्चर्यजनक रूप से, गिरफ्तारी के समय इन आरोपियों के पास से एक देसी तमंचा और चाकू भी बरामद किए गए हैं, जिससे स्पष्ट है कि ये अपराधी किसी भी स्थिति में हिंसा करने से नहीं चूकते थे.
बीटा-2 पुलिस ने मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं, चोरी की अन्य घटनाओं के तार भी इस गिरोह से जुड़ सकते हैं, जिसके लिए पुलिस पूछताछ और छानबीन में जुटी है.
मोबाइल एप से आए पकड़ में
मोबाइल ऐप जैसी तकनीकों की मदद से पुलिस अब अपराधियों को पकड़ने में पहले से अधिक सक्षम होती जा रही है. बीटा-2 पुलिस की सतर्कता और तकनीकी इस्तेमाल ने एक सक्रिय वाहन चोर गिरोह को धरदबोचने में सफलता दिलाई, जिससे क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ एक और FIR दर्ज, जानें मामला
सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ एक और FIR दर्ज, जानें मामला

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget