एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा में बन रहे वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर का विरोध, 2 लोगों ने किया आत्मदाह का प्रयास

Greater Noida News: ग्रटेर नोएडा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नोएडा में बन रहे वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर का विरोध करने के लिए दो व्यक्ति पहुंच गए. पुलिस के मुताबिक दोनों एक साजिश के तहत पहुंचे थे.

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा थाना बीटा-2 क्षेत्र में कासना पुलिया के पास ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से एमआरएफ (वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर) का निर्माण करवाया जा रहा है. इस कार्य को रुकवाने के लिए कुछ लोग वहां पर पहुंचे, और उन्होंने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया. वहां पहुंची पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोका. इनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है.

ग्रटेर नोएडा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नोएडा में बन रहे वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर का विरोध करने के लिए दो व्यक्ति पहुंच गए. दोनों ने विरोध करते हुए अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर खुद को जलाने का प्रयास किया, जिससे सभी लोग हैरान रह गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. 

नोएडा में बन रहा है वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि थाना बीटा- दो क्षेत्र के अंतर्गत कासना पुलिया के पास ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण की तरफ से वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर का निर्माण करवाया जा रहा है. निर्माण कार्य को रुकवाने के लिए अक्षित शर्मा निवासी मिलक लच्ची और हिमांशु वशिष्ट निवासी ककोड जिला बुलंदशहर अपने कुछ साथियों सहित वहां पर पहुंचे. इन लोगों की तरफ से वहां पर पहुंच कर काम को रुकवाने का प्रयास किया गया. दोनों लोगों को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के कर्मचारियों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन यह लोग नहीं माने. अक्षित शर्मा और हिमांशु वशिष्ट की तरफ से अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क लिया गया, और आग लगाने का प्रयास किया गया.

साजिश के तहत काम रुकवाने पहुंचे दो लोग 

अपर पुलिस उपायुक्त अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना बीटा- दो पुलिस ने इन्हें वहां से हटाया. उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्तियों की उक्त स्थान पर ना तो कोई जमीन है, और न ही ये लोग आसपास की सोसाइटी में रहते हैं. यह लोग एक साजिश के तहत यहां पर आए थे, तथा राजकीय कार्य रुकवाने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर अटका बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर मामला, अब कोर्ट ने दी नई तारीख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget