एक्सप्लोरर

बारिश ने खोली ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पोल, कमजोर होकर धंसने लगी सड़क

Noida News: बारिश के कारण शहर के अलग-अलग हिस्सों में जलभराव हो रहा है, अब सड़कें भी धंसने लगी हैं. म्यू-2 सेक्टर में सड़क धंसने से लोगों की आवाजाही में दिक्कत आ रही है और दुर्घटना का खतरा भी हुआ है.

यूपी न्यूज़: ग्रेटर नोएडा-नोएडा सहित दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के निर्माण कार्यों और जल निकासी व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है. ताजा मामला म्यू-2 सेक्टर का है, जहां सेक्टर के मुख्य एंट्री गेट के पास सड़क अचानक धंस गई, जिससे वहां एक बड़ा और गहरा गड्ढा बन गया है. इस घटना ने स्थानीय निवासियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है और प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं.

स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के कारण शहर के अलग-अलग हिस्सों में जलभराव हो रहा है और अब सड़कें भी कमजोर होकर धंसने लगी हैं. म्यू-2 सेक्टर में सड़क धंसने से लोगों की आवाजाही में दिक्कत आ रही है और दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है. यह सड़क सेक्टर में प्रवेश का मुख्य मार्ग है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों लोग आना-जाना करते हैं. अचानक बनी यह बड़ी दरार न सिर्फ वाहनों के लिए खतरा है, बल्कि पैदल चलने वालों के लिए भी गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है.

प्राधिकरण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

इससे पहले भी बिरौंड़ी चक्रसैनपुर गांव में बारातघर की दीवार गिरने, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जलभराव और 130 अंडरपास में पानी भरने जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इन घटनाओं ने प्राधिकरण की ओर से की गई जल निकासी और निर्माण गुणवत्ता के दावों को झूठा साबित कर दिया है. स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सड़कों और दीवारों के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, और समय पर मेंटेनेंस भी नहीं किया गया, जिसका खामियाजा अब आम जनता को भुगतना पड़ रहा है.

सडक मरम्मत की मांग

लोगों ने मांग की है कि प्राधिकरण तत्काल म्यू-2 सेक्टर की सड़क की मरम्मत कराए और भविष्य में ऐसे हादसे न हों इसके लिए प्रभावी जल निकासी और मजबूत निर्माण कार्यों पर ध्यान दे. साथ ही बारिश के मौसम में संवेदनशील इलाकों की नियमित निगरानी की जाए ताकि हादसों को समय रहते रोका जा सके. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह निर्माण कार्यों की अनदेखी होती रही, तो ग्रेटर नोएडा की स्मार्ट सिटी की छवि पर गंभीर असर पड़ेगा और आमजन का भरोसा भी प्राधिकरण से उठ जाएगा.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget