एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश परवेज को किया गिरफ्तार, दो फरार

थाना जारचा क्षेत्र में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ में बदमाश परवेज उर्फ भूरा उर्फ चंगुल गिरफ्तार। पैरो में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया था। बदमाश के ऊपर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। उसके कब्जे से अवैध असलहा बरामद हुए हैं।

ग्रेटर नोएडा, एबीपी गंगा। ग्रेटर नोएडा में पुलिस और पशु चोरों के बीच में मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। वहीं, दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर गाड़ी लेकर फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने घायल बदमाश के पास से एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। वहीं, फरार बदमाश के लिए पुलिस कॉम्बिंग अभियान कर रही है। घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पकड़े गए बदमाश पर करीब 34 मुकदमे दर्ज़ हैं।
बता दें कि जारचा थाना पुलिस देर रात चोना बॉर्डर पर रूटीन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस को एक संदिग्ध कैंटर गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने जब उसे रोकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने गाड़ी रोकने की बजाय गाड़ी भगानी शुरू कर दी। इस बीच पुलिस ने वायरलेस कर सभी को बदमाशों के बारे में सचेत कर दिया और बदमाशों को नरोली चौराहे पर घेर लिया  गया।
खुद को घिरता देख बदमाशों ने गाड़ी मोड़नी शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस को अपनी ओर आते देख दो बदमाश गाड़ी से उतर गए और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो गोली एक बदमाश परवेज उर्फ़  भूरा के दोनों पैर में जा गई। जिससे वो घायल होकर गिर गया। पुलस ने उसे तो पकड़ लिया लेकिन एक बदमाश गाड़ी लेकर फरार हो गया। वहीं, दूसरा बदमाश जंगल में अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
घायल बदमाश से पुलिस ने तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। वहीं फरार बदमाश के लिए पुलिस कॉम्बिंग अभियान कर रही है। मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश परवेज उर्फ़ भूरा गाजियाबाद जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जिस पर हत्या, लूट, डकैती, चोरी जैसे  करीब 34 आपराधिक मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी, राहुल गांधी, अभिजीत दीपके..., Gen-G के लोकप्रिय नेता कौन, सर्वे ने चौंकाया
PM मोदी, राहुल गांधी, अभिजीत दीपके..., Gen-G के लोकप्रिय नेता कौन, सर्वे ने चौंकाया
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget