एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडाः मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया 25 हजार का इनामी बदमाश

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है. वहीं, बदमाश के अन्य साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए.

ग्रेटर नोएडाः राजधानी दिल्ली से सटा ग्रेटर नोएडा एक बार फिर गोलियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. जहां सूरजपुर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान इनामी बदमाश के 2 साथी मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. ये शातिर लुटेरे ऑटो से अपने साथियों के साथ सवारी बिठाकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे. इनके पास से एक ऑटो, अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, लूटा हुआ मोबाइल, 5 हजार रुपये नकद और एक ऑटो बरामद किया गया है. सूरजपुर पुलिस ने बीती रात चेकिंग के दौरान 25 हजार का इनामी बदमाश अज्जू निवासी दादरी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. एसएसपी पीपी सिंह ने बताया कि सूरजपुर पुलिस बीती रात 130 मीटर हाईवे पर चेकिंग कर रही थी. उसी दौरान ऑटो को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन ऑटो सवार तीन युवक पुलिस को देख कर अलग दिशा में भागने लगे. पुलिस ने जब पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश उसी दौरान सूरजपुर पुलिस ने भी फायरिंग की तो उसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई. वह गोली लगने से घायल हो गया. वहीं, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए. एसीपी पीपी सिंह ने बताया कि यह गैंग ऑटो से सवारियों को बैठाकर उनके साथ हथियार के बल पर लूटपाट किया करता था. इन्होंने 2 दिन पहले ही एक युवक को अपने ऑटो में बंधक बनाकर उससे मोबाइल व नकदी लूटी थी. सवारियों से करते थे लूटपाट यह गैंग शातिर किस्म का लुटेरा गैंग है. जो नोएडा ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर सुनसान स्थानों पर सवारियों को बिठा कर उनके साथ लूटपाट किया करता था. घटना के समय ऑटो में पहले ही कई उसके साथी सवारी बनकर ही बैठे रहते थे. सवारी जैसे बैठती थी उसको सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ हथियार के बल पर लूटपाट किया करते थे. इन्होंने कई लूटपाट की घटनाओं को पुलिस के सामने स्वीकार किया है. पकड़ा गया बदमाश 25 हजार का इनामी लुटेरा बताया जा रहा है. वहीं उसके साथी मौके से फरार हो गए. उनकी भी तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ेंः

यूपीः सुसाइड हब बनता जा रहा नोएडा, कोरोना से ज्यादा बेरोजगारी ले रही जान !

यूपी में कोरोना से 71 और मरीजों की मौत, प्रदेश में ढाई लाख से ज्यादा मामले

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget