एक्सप्लोरर

'नहीं है कोई पछतावा', दहेज के लिए पत्नी को जिंदा जलाने वाले विपिन का हैरानी वाला बयान

Greater Noida Nikki Murder Case: अस्पताल में भर्ती आरोपी विपिन से जब उससे पूछा गया कि तुम उससे मारपीट करते थे तो इस पर उसने कहा कि पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते रहते हैं.

ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए पत्नी निक्की को जिंदा जलाकर मारने वाले आरोपी पति विपिन भाटी की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें उसके पैर में गोली लगी. इस समय वह अस्पताल में भर्ती है, लेकिन उसकी हेकड़ी अभी भी नहीं जा रही है. मीडिया से बात करते हुए विपिन ने कहा कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा सामान्य है और उसे अपनी इस हरकत पर कोई पछतावा नहीं है.

अस्पताल में भर्ती आरोपी विपिन से जब मीडिया ने पूछा कि तुम्हें अपनी गलती पर पछतावा है तो उसने कहा कि मुझे नहीं है, मैंने निक्की को नहीं मारा, वह खुद मरी और मुझे कुछ नहीं कहना. जब उससे पूछा गया कि तुम उससे मारपीट करते थे तो इस पर उसने कहा कि पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते रहते हैं.

हथियार छीनकर कस्टडी से भाग रहा था आरोपी विपिन

बता दें कि ग्रेटर नोएडा में कथित तौर पर पत्नी निक्की को जिंदा जलाने के आरोपी पति विपिन भाटी का पुलिस ने एनकाउंटर किया है. विपिन भाटी की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी और रविवार को पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश के दौरान उसका एनकाउंटर हुआ. आरोप है कि विपिन भाटी पुलिस का हथियार छीनकर कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहा था. इसी घटनाक्रम में ग्रेटर नोएडा के सिरसा चौराहे के पास मुठभेड़ हुई, जिसमें विपिन भाटी के पैर में गोली लगी. फिर इसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

निक्की को उसके बेटे के सामने लगाई गई आग

निक्की की शादी 2016 में ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में रहने वाले विपिन भाटी से हुई थी. पिछले दिनों, निक्की को उसके पति और ससुराल वालों ने कथित तौर पर पीटा और फिर जलाकर मार डाला. निक्की के परिजनों का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उसे ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जलाया. निक्की को उसके बेटे के सामने आग लगाई गई.

जानें क्या बोली पुलिस

एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार के अनुसार, पुलिस को फोर्टिस अस्पताल से एक मेमो मिला था, जिसमें बताया गया कि एक लड़की गंभीर रूप से जली हुई हालत में आई है, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया जा रहा है. इस सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. हालांकि, निक्की की पहले ही मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Input By : IANS
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget