एक्सप्लोरर

Greater Noida News: यमुना प्राधिकरण सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर करेगा विकसित, लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार

UP News: यमुना प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 10 में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित करेगा.

Greater Noida News: यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) सेक्टर 10 में 1000 एकड़ में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित करेगा. जिसमें 700 एकड़ में सेमीकंडक्टर के उत्पादन के प्लांट लगाए जाएंगे जबकि 300 एकड़ में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित किया जाएगा. देश में जरूरत के लिए कंडक्टर को ताइवान और चीन से मंगा कर असेंबल किया जाता है.

इसका इस्तेमाल कार, मोबाइल और लैपटॉप में मशीनरी कंट्रोल करने के लिए किया जाता है. कोरोना काल में आयात रुक जाने से सेमीकंडक्टर कि देश में कमी हो गई थी जिसका असर वाहन और मोबाइल उत्पादन पर दिखाई दिया था. बाजार में मांग ज्यादा होने के बावजूद भी सेमीकंडक्टर का उत्पादन नहीं हो पा रहा है. इसी समस्या से निजात पाने के लिए यमुना प्राधिकरण ने सेक्टर 10 में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित किया जाएगा.

एक लाख करोड़ का होगा निवेश
ग्रेटर नोएडा में यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुण वीर सिंह ने बताया कि सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट 1000 एकड़ में बनाया जाएगा.जिसमें एक लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा. जिसमें 65 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा और देश में सेमीकंडक्टर की कमी को दूर किया जाएगा. देश में लगातार बढ़ते उत्पादकों के लिए सेमीकंडक्टर की आवश्यकता होती है जिसके लिए चीन और ताइवान से सेमीकंडक्टर को आयात किया जाता है. देश में अभी तक बहुत कम मात्रा में सेमीकंडक्टर बनाए जा रहे हैं. इस समस्या से निजात पाने के लिए यमुना प्राधिकरण सेक्टर 10 में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर बना रहा है।

चीन और ताइवान को मिलेगी कड़ी टक्कर
यमुना प्राधिकरण के सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्टर के बाद चीन और ताइवान को कड़ी टक्कर मिलेगी. अभी तक देश में अधिकांश सेमीकंडक्टर चीन और ताइवान से आयात किए जाते हैं. देश अभी भी चीन और ताइवान पर सेमीकंडक्टर के लिए निर्भर है लेकिन अब यमुना प्राधिकरण 1000 एकड़ में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर के लिए सेक्टर बनाया है जहां पर जल्द ही सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की मैन्युफैक्चरिंग शुरू हो जाएगी.

1 महीने में अधिग्रहण होगी जमीन
यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुण वीर सिंह ने बताया कि सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग के लिए प्राधिकरण सेक्टर 10 में 1000 एकड़ में क्लस्टर बना रहा है. जिसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है और जल्द ही जमीन का अधिग्रहण शुरू हो जाएगा जिससे यह सेक्टर जल्द बनकर तैयार होगा.

ये भी पढ़ें:-

Badkot News: उत्तराखंड के बड़कोट में बड़ा हादसा, यमुना में गिरी कार, एक की हालत गंभीर, एक नदी में बहा

UP Politics: अखिलेश यादव ने शिक्षा व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, अब केशव प्रसाद मौर्य ने यूं किया पलटवार

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget