एक्सप्लोरर

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के चुनाव की रंजिश में मारपीट, वीडियो वायरल, जांच शुरू

UP News: अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के चुनाव को लेकर हुए एक पुरानी रंजिश में मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ट्रिडेंट एंबेसी सोसायटी में अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के चुनाव को लेकर हुए एक पुरानी रंजिश में मारपीट का मामला सामने आया है. घटना 17 सितंबर की रात लगभग 8:30 बजे की है, जब विपिन वत्स नामक निवासी पर एक अन्य गुट के लोगों ने हमला किया. इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे देखने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है.

पीड़ित विपिन वत्स ने बिसरख थाना में शिकायत दर्ज कराई कि वह और उनके कुछ साथी सोसाइटी के मार्केट में खड़े थे, तभी धर्मेंद्र भाटी और उनके परिवार के सदस्य तुषार भाटी, चिराग भाटी, और अनिल शर्मा वहां पहुंचे. गाली-गलौज करते हुए इन लोगों ने विपिन और उनके साथियों पर हमला कर दिया.

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

आरोप है कि हमलावरों ने लात-घूसों और मार्केट में पड़ी कुर्सियों से पिटाई की. इसके अलावा, धर्मेंद्र भाटी ने धमकी दी कि अगर वह सोसाइटी में उनके खिलाफ बोलेंगे तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा. इस पूरी घटना का लाइव फुटेज सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें हमलावरों का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है और मारपीट की घटना पूरी तरह से रिकॉर्ड हो गई है.

पुलिस ने दर्ज किया केस

विपिन वत्स की शिकायत पर बिसरख थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की संभावना है. यह घटना सोसाइटी में तनाव का कारण बन गई है और अब लोग यह सवाल कर रहे हैं कि चुनावी रंजिश इतनी गंभीर क्यों हो गई.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, जो कि सोसाइटी के अंदर की राजनीति और चुनावी संघर्षों की ओर इशारा करती हैं. अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है और क्या जल्द ही आरोपियों को सजा दिलवाई जा सकेगी.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
UP को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget