एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा न्यूजः CISF जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, NTPC गेट के चेकिंग पॉइंट पर ड्यूटी पर था तैनात

UP News: ग्रेटर नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र अंतर्गत स्थित एनटीपीसी दादरी प्लांट में तैनात CISF जवान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

ग्रेटर नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र अंतर्गत स्थित एनटीपीसी दादरी प्लांट में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ के जवान ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी. मृतक की पहचान दीपंकर बाराह के रूप में हुई है, जो असम के निवासी थे और अपनी पत्नी के साथ ग्रेटर नोएडा में रहते थे.

जानकारी के मुताबिक यह घटना एनटीपीसी गेट नंबर-3 के चेकिंग पॉइंट पर हुई. ड्यूटी के दौरान दीपंकर ने खुद को ड्यूटी पॉइंट के पास बने बाथरूम में बंद किया और सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली. गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की खबर फैलते ही पूरे एनटीपीसी प्लांट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा

एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि थाना जारचा पुलिस को घटना की सूचना सीआईएसएफ विजिलेंस के माध्यम से मिली. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

पत्नी से चल रहा था विवाद

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि जवान का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव में था. पुलिस का मानना है कि इसी पारिवारिक कलह के चलते दीपंकर ने यह कदम उठाया. फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है.

पुलिस कर रही मामले की तफ्तीश

ग़ौरतलब है कि घटना के समय सीआईएसएफ और एनटीपीसी के उच्च अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे. आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है. इस दर्दनाक घटना ने न केवल सुरक्षा बल के साथियों को बल्कि पूरे प्लांट के कर्मचारियों को सदमे में है.

वहीं सुरक्षा बलों में मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक समस्याओं के समाधान पर इस घटना ने एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया जा रहा है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
बीमार बच्चे के साथ जनता दर्शन में पहुंची मां, CM योगी ने की आर्थिक मदद
बीमार बच्चे के साथ जनता दर्शन में पहुंची मां, CM योगी ने की आर्थिक मदद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget