एक्सप्लोरर

Greater Noida News: 27 साल बाद दिल्ली से लापता नेपाल का युवक ग्रेटर नोएडा के गांव में मिला, परिवार के छलके आंसू

Greater Noida News: नेपाल से दिल्ली रोजगार की तलाश में आया 14 साल का बच्चा लापता हो गया था जो 27 साल बाद अपने परिवार से मिला है. जब ये शख्स अपने परिवार से मिला तो आंखों में आंसू आ गए.

Missing Boy Find After 27 Years In Greater Noida: नेपाल से दिल्ली रोजगार की तलाश में आया 14 साल बच्चा अपने रिश्तेदार की कंपनी में काम करते हुए लापता हो गया था उसे ढूंढने की काफी कोशिश की गई लेकिन वो नहीं मिल सका. लेकिन 27 साल बाद उस लापता युवक को ग्रेटर नोएडा के गांव से बरामद कर लिया गया है. इतने सालों बाद जब युवक की आंखों के सामने उसके माता-पिता आए तो वो बिलख-बिलखकर रो पड़ा. नेपाल पुलिस ने इस युवक को ग्रेटर नोएडा के कोट गांव से बरामद कर लिया है. दादरी पुलिस ने युवक के परिजनों को उसे सौंप कर सकुशल नेपाल रवाना कर दिया. 

27 साल बाद परिवार से मिला लापता युवक

अपने जिगर के टुकड़े के बिछड़ने का गम उस मां से ज्यादा कौन समझ सकता है जिसके दिल के टुकड़े को बिछड़े हुए 27 साल हो गए हों. 27 सालों का ये लंबा सफर उस मां-बाप पर कैसा गुजरा होगा, ये सोचने से ही रूह कांप जाती है. लेकिन नेपाल से दिल्ली में रोजगार की तलाश में आए 14 साल लड़के कृष्णा के साथ ऐसा ही हुआ. कृष्णा अपने रिश्ते में चाचा लगने वाले टीकाराम रोजगार के लिए दिल्ली आया था ताकि यहां काम करके वो अपने परिवार का लालन-पालन कर सके. लेकिन इसी बीच वो काम करते हुए अपने चाचा से बिछड़ गया और भटकते हुए दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में कोट गांव पहुंच गया. 

ग्रेटर नोएडा के परिवार ने दी शरण

कृष्णा जब भटकते हुए यहां तक पहुंचा तो उसकी हालत बहुत खराब हो चुकी थी. तभी गांव के ही रहने वाले संजय और उसके परिवार ने कृष्णा को अपने घर में जगह दी. 22 सालों में वो इस परिवार का सदस्य ही बन गया. एक दिन कुछ लोग उसे अपनी बातों में फंसाकर बागपत ले गए जिस पर संजय ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. ढाई साल बाद पुलिस ने उसे फिर ढूंढ निकाला और कृष्णा एक बार फिर संजय के परिवार का हिस्सा बन गया. इसी बीच बागपत के परिवार ने नेपाल एंबेसी में जानकारी दी कि कृष्णा को जबरन बंधक बनाकर रखा गया है. एंबेसी ने इसकी जांच कराई और फिर उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी.

Uttarakhand Politics: पूर्व सीएम हरीश रावत ने किया 3 लाख रुपये के इनाम का एलान, जानिए-क्या है इसकी वजह

सकुशल परिवार को सौंपा गया

कृष्णा के चाचा टीकाराम ने बताया कि उसके गायब होने के बाद उसे जेल तक जाना पड़ा था. पुलिस की जानकारी के बाद जब कृष्णा का परिवार नेपाल से दादरी थाना क्षेत्र पहुंचा तो अपने बेटे को सही सलामत देख मां से रहा न गया और वो उससे लिपटकर रोने लगी. कृष्णा भी अपनी मां को देख खुद को रोक नहीं पाया और उसकी आंखों से भी आंसू छलकने लगे. इस दौरान थाना का माहौल भी भावुक हो गया. पुलिस ने कृष्णा उसके परिवार के हवाले कर नेपाल की ओर रवाना कर दिया है. वहीं  उर्फ रवि को वापस नेपाल के लिए रवाना कर दिया. 

ये भी पढ़ें- 

Kanpur Violence: हिंसा को लेकर योगी सरकार पर भड़का विपक्ष, जानें- अखिलेश यादव और मायावती ने क्या दी प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
'सपा के नेताओं को जेल भेजा और डंडे बरसाए', योगी के मंत्री का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'सपा के नेताओं को जेल भेजा और डंडे बरसाए', योगी के मंत्री का कांग्रेस पर बड़ा हमला
मेरठ में 200 करोड़ से बनेगी रेयर अर्थ रिफाइनरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
मेरठ में 200 करोड़ से बनेगी रेयर अर्थ रिफाइनरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget