एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: उद्योगपति डॉ. चंचल के मामले में त्वरित समाधान पर ACEO को IIA की सराहना

IIAग्रेटर नोएडा चैप्टरने प्राधिकरण के ACEO सौम्य श्रीवास्तव से भेंट कर औद्योगिक क्षेत्र में आए एक महत्त्वपूर्ण मामले को सफलतापूर्वक सुलझाने के लिए उन्हें प्रशंसा पत्र सौंपा.

UP News: ग्रेटर नोएडा में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) ग्रेटर नोएडा चैप्टर के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ACEO सौम्य श्रीवास्तव से भेंट कर औद्योगिक क्षेत्र में आए एक महत्त्वपूर्ण मामले को सफलतापूर्वक सुलझाने के लिए उन्हें प्रशंसा पत्र सौंपा. इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व IIA ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष राकेश बंसल ने किया.

मामला ग्रेटर नोएडा के उद्यमी डॉ. चंचल से जुड़ा था, जिन्होंने इकोटेक-2 स्थित उद्योग विहार एक्सटेंशन सेक्टर में एक औद्योगिक भूखंड रीसेल के माध्यम से खरीदा था. भूखंड पर पूर्ववर्ती देनदारी की वजह से उद्यमी को भुगतान में अड़चनें आ रही थीं, जिससे उनके उद्योग स्थापना की योजना प्रभावित हो रही थी.

CEO एन रवि के सामने उठाया था मुद्दा

राकेश बंसल ने बताया कि यह मुद्दा प्राधिकरण के सीईओ एन. जी. रवि कुमार के समक्ष उठाया गया, जिन्होंने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए ACEO सौम्य श्रीवास्तव को समाधान की जिम्मेदारी सौंपी. श्रीवास्तव ने उद्योग विभाग की टीम के साथ मिलकर इस मामले को तत्परता और पारदर्शिता से हल किया, जिससे संबंधित उद्यमी को बड़ी राहत मिली और नए उद्योग की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ.

औद्योगिक हब के रूप में विकसित हो

ACEO सौम्य श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा की प्राधिकरण का उद्देश्य है कि सभी उद्यमियों को हरसंभव सहायता मिले ताकि ग्रेटर नोएडा एक मजबूत औद्योगिक हब के रूप में विकसित हो. हम उद्योग जगत से जुड़े हर व्यक्ति के साथ सहयोग को तत्पर हैं और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने यह भी बताया कि प्राधिकरण उद्योगों की समस्याओं के समाधान के लिए ‘सिंगल विंडो सिस्टम’ और बेहतर संवाद व्यवस्था को लगातार सुदृढ़ करने की दिशा में काम कर रहा है.

प्राधिकरण पर जताया विश्वास

इस मुलाकात में IIA के वरिष्ठ पदाधिकारी सरबजीत सिंह, जगदीश सिंह, नवीन गुप्ता, डॉ. चंचल समेत अन्य उद्यमी भी उपस्थित रहे. प्रतिनिधिमंडल ने प्राधिकरण के उद्योग विभाग की पूरी टीम की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में भी इसी तरह से उद्यमियों को सहयोग मिलता रहेगा. यह बैठक ग्रेटर नोएडा में प्राधिकरण और उद्योग जगत के बीच मजबूत होते रिश्तों की मिसाल बनी है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget