एक्सप्लोरर

Greater Noida Farmers: मुख्यमंत्री के इस आदेश के बाद 44 गांव के 1451 किसानों को मिलेगी बड़ी राहत, पढ़ें ये रिपोर्ट

Greater Noida के किसानों को बड़ी राहत मिलने वाली है. मुख्यमंत्री के दौरे के बाद दिये गये अधिकारियों के निर्देश के बाद 44 गांव के किसानों को बैकलीज पर अच्छी खबर मिलने वाली है.

Farmers get Relief in Greater Noida: एबीपी गंगा आज मुख्यमंत्री के दौरे (CM Yogi Visit) को लेकर एक बड़ा खुलासा करने जा रहा है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दौरे के दौरान क्या निर्देश दिए और सरकार की तरफ से क्या बड़ा ऐलान करने की बात कही, इसकी एक्सक्लुसिव जानकारी एबीपी गंगा (ABP Ganga) साझा करने जा रहा है. दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) 22 सितंबर को ग्रेटर नोएडा के दो कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए थे, उसी दौरान उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर किसानों को बड़ी राहत (Big Relief For Farmers) देने का ऐलान किया, जिसके बाद दर्जनों गांवों के सैकड़ों किसानों को बड़ा लाभ मिलने वाला है. मुख्यमंत्री ने जिन 44 गांव के किसानों को राहत राहत देने की बात कही, उन 44 गांवों की लिस्ट एबीपी गंगा के पास है.

किसानों की बैकलीज से जुड़ा बड़ा आदेश 

आपको बता दें कि, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में पूर्व सरकारों में भूमि अधिग्रहण ,मुआवजा वितरण व वैकलीज में हुए घोटाले की जांच के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक एसआईटी गठित की थी, जो इस पूरे मामले की जांच कर रही थी. लेकिन मुख्यमंत्री ने 22 सितंबर को ग्रेटर नोएडा पहुंच कर पूरे मामले की जांच कर रही है एसआईटी टीम के मुखिया सीनियर आईएएस डॉक्टर अरुण वीर सिंह से बात कर यह ऐलान किया कि, जो मूल किसान है उनकी उनकी बैकलीज नहीं रोकी जायेगी उनकी बैकलीज हो, इसके लिए तत्काल सरकार शासनादेश जारी करेगी.

44 गांवों के 1451 किसानों के मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री के इस ऐलान के बाद ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के 1451 किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा. मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद जिन 44 गांव को इसका लाभ मिलेगा उनमें ऐच्छर ,डाबरा, फतेहपुर ,घरबरा, वधामपुर, रामपुर बांगर, रसूलपुर राय, रोजा याकूबपुर, साकीपुर, घंघोला, सिरसा, खोदना खुर्द, विरोण्डी चकसेनपुर, विरोण्डा, थापखेड़ा,मकौड़ा,बादलपुर,सदोपुर, इटैहरा, हैबतपुर लुक्सर, हज़रतपुर, कासना, खैडा चौगानपुर, अजयाबपुर, मलकपुर घोड़ी बछेड़ा, खैरपुर गुर्जर, रिठौरी जुनपत, सैनी, चिपियाना खुर्द ,जैतपुर, पाली, जानपुर, बिसरख जलालपुर, पतवाड़ी, तुगलपुर, कुलेसरा,डाढ़ा, एमनाबाद,मयाचा, तुस्यान, और नानौली शामिल है.

मूल किसानों को लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि, यह लाभ सिर्फ मूल किसानों को दिया जाएगा जो भू-माफिया या अराजक तत्वों ने किसानों की जमीन खरीद कर लाभ लेने की कोशिश की है, उन्हें किसी भी प्रकार का फायदा नहीं पहुंचने दिया जाएगा.

इस पूरे मामले में जांच कर रही एसआईटी टीम के मुखिया सीनियर आईएएस डॉ अरुण वीर सिंह से एबीपी गंगा ने खास बातचीत कर यह जानने की कोशिश की कि, आखिरकार मुख्यमंत्री जी ने किस तरह का निर्देश दिया है. उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि, मुख्यमंत्री जी ने साफ कहा है कि जो मूल किसान हैं उन्हें बैकलीज में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए और जो भू-माफिया या बाहर से आकर के यहां पर लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें किसी तरह का कोई लाभ नहीं मिलना चाहिए. यानी कुल मिलाकर के जो मूल किसान हैं, उन्हें जल्द ही सरकार उन्हें लाभ देने वाली है, जिससे सैकड़ों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा.

हालांकि, इस पूरे मामले पर क्षेत्रीय विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने कहा कि, मुख्यमंत्री की इस पहल से करीब 44 गांव के 1451 किसानों को सीधा लाभ मिलेगा जिससे सालों से प्राधिकरण और SIT टीम के चक्कर काट रहे किसानों को राहत मिलेगी.

विधायक की माने तो मुख्यमंत्री ने साफ कहा है, किसानों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. जल्द ही सरकार शासनादेश जारी कर किसानों को बड़ी राहत देगी, लेकिन जो भू-माफिया है या दूसरी जगह से आकर यहां पर लाभ लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें कतई लाभ नहीं दिया जाएगा, सिर्फ जो मूल किसान हैं उन्हीं को इसका लाभ मिल सकेगा.

मुख्यमंत्री के इस ऐलान के बाद अब अधिकारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को इंतजार है तो उस शासनादेश का जिससे इन किसानों को बड़ी राहत मिलने वाली है, लेकिन अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री जल्द ही शासनादेश जारी कर किसानों को बड़ी राहत देने वाले हैं.

ये भी पढ़ें.

Sambhal News: सीएम योगी के सभास्थल और हेलीपैड का शुद्धिकरण करने के मामले में सपा नेता गिरफ्तार

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget