एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा न्यूजः शाहबेरी में 96 घंटे बाद बिजली आपूर्ति नहीं हुई बहाल, ट्रिपिंग ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

UP News: शाहबेरी क्षेत्र में लगभग 96 घंटे बाद बिजली की आपूर्ति बहाल तो हुई, लेकिन बार-बार हो रही ट्रिपिंग ने लोगों को राहत नहीं दी है. लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी क्षेत्र में लगभग 96 घंटे बाद बिजली की आपूर्ति बहाल तो हुई, लेकिन बार-बार हो रही ट्रिपिंग ने लोगों को राहत नहीं दी है. क्षेत्र की बिजली व्यवस्था अब भी डगमगाई हुई है, जिससे स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

स्थानीय निवासी विवेक कुमार ने बताया कि पिछले चार दिनों में कुल मिलाकर महज तीन घंटे ही बिजली मिली. बार-बार बिजली जाने की वजह से स्कूल जाने वाले बच्चों, बीमार लोगों और छोटे व्यापारियों को खासा नुकसान उठाना पड़ा है. उन्होंने बताया कि शाहबेरी स्थित सुदामापुरी बिजली घर में नाले की सफाई के दौरान फॉल्ट हुआ था, क्योंकि नाले का गंदा पानी बिजली घर के अंदर घुस गया.

बारिश की वजह से बिजली आपूर्ति ठप

बारिश के कारण बिजली घर में जलभराव हुआ, जिससे वहां की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई. खास बात यह रही कि विभागीय अधिकारियों ने शुरुआत में कोई गंभीरता नहीं दिखाई. जब परेशान नागरिक बिजलीघर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे, तो मौके से अधिकारी और कर्मचारी नदारद मिले.

शिकायत के बाद भी नहीं सुधारी गई बिजली

लोगों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद न बिजली घर की सुरक्षा के उपाय किए गए और न ही समय रहते फॉल्ट को सुधारा गया. इतना ही नहीं, बिजली गुल रहने से घरों में पानी की किल्लत भी हो गई और स्थानीय दुकानदारों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा.

बिजली ट्रिपिंग की समस्या बरकरार

विरोध के बाद विभाग ने आपूर्ति बहाल तो कर दी, लेकिन ट्रिपिंग की समस्या लगातार बनी हुई है, जिससे नागरिकों में नाराजगी है. स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए स्थायी समाधान की मांग की है. निवासियों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि भविष्य में बिजलीघरों की सुरक्षा, जलनिकासी, और आपात स्थिति के प्रबंधन के लिए ठोस इंतजाम किए जाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
उत्तराखंड SIR में हजारों आपत्तियां! 5 सीटों पर 'मुस्लिम वोटर' हटाने की मांग
उत्तराखंड SIR में हजारों आपत्तियां! 5 सीटों पर 'मुस्लिम वोटर' हटाने की मांग

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget