एक्सप्लोरर

UP News: ग्रेटर नोएडा में बी-टेक छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही मामले की जांच

UP News: थाना बीटा-2 क्षेत्र के केंद्रीय विहार कॉलोनी में रहने वाली 19 वर्षीय बी-टेक प्रथम वर्ष की छात्रा शांति सुप्रिया ने अपने ही घर में पंखे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. पुलिस जांच कर रही है.

ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर से छात्रा की आत्महत्या का दर्दनाक मामला सामने आया है. थाना बीटा-2 क्षेत्र के केंद्रीय विहार कॉलोनी में रहने वाली 19 वर्षीय बी-टेक प्रथम वर्ष की छात्रा शांति सुप्रिया ने बीती रात अपने ही घर में पंखे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह की ओर से मीडिया प्रभारी ने जानकारी दी कि छात्रा शांति सुप्रिया, पुत्री स्वर्गीय निर्मल किशोर, ने अपने कमरे में फंदा लगाया. घर पर मौजूद उसकी मां और भाई ने उसे तुरंत उतारकर यथार्थ अस्पताल, ग्रेटर नोएडा ले जाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

इसी साल बीटेक फर्स्ट ईयर में लिया था एडमिशन

शांति सुप्रिया इसी वर्ष एमिटी यूनिवर्सिटी, सेक्टर-125 नोएडा में बी-टेक प्रथम वर्ष में दाखिल हुई थी. वह पढ़ाई में मेधावी थी, लेकिन हाल के दिनों में मानसिक तनाव से गुजर रही थी. बताया जा रहा है कि उसके पिता निर्मल किशोर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में कार्यरत थे और कोविड काल में उनकी मृत्यु हो गई थी. पिता की असमय मौत ने परिवार को पहले ही गहरा आघात दिया था. वर्तमान में उसकी मां डॉक्टर हैं और एक अस्पताल में कार्यरत हैं.

पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि छात्रा ने यह कदम किन कारणों से उठाया. परिजनों का कहना है कि वह पढ़ाई के दबाव और व्यक्तिगत तनाव से जूझ रही थी. हालांकि, आत्महत्या का कोई सुसाइड नोट अब तक बरामद नहीं हुआ है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस घटना से परिवार पूरी तरह सदमे में है. मां और भाई की आंखों के सामने बेटी की मौत ने पूरे माहौल को गमगीन कर दिया है. समाज में यह सवाल भी खड़ा हो गया है कि उच्च शिक्षा पाने वाले छात्र-छात्राओं में मानसिक तनाव और डिप्रेशन की समस्या तेजी से क्यों बढ़ रही है. पुलिस ने मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और छात्रा के मोबाइल व अन्य निजी दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है. जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आत्महत्या के पीछे असली कारण क्या थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: यूपी के नोएडा में गैस की भारी किल्लत, सुबह से ही लाइन में लोग परेशान
Live: यूपी के नोएडा में गैस की भारी किल्लत, सुबह से ही लाइन में लोग परेशान
लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मिलने पहुंचे सपा चीफ अखिलेश यादव, क्या बात हुई?
लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मिलने पहुंचे सपा चीफ अखिलेश यादव, क्या बात हुई?
Muzaffarnagar News: गैस सिलेंडर को लेकर हंगामा, उपभोक्ताओं ने वेंडर पर कालाबाजारी का लगाया आरोप
मुजफ्फरनगर: गैस सिलेंडर को लेकर हंगामा, उपभोक्ताओं ने वेंडर पर कालाबाजारी का लगाया आरोप
UP News: योगी के नेतृत्व में IGRS फरवरी रिपोर्ट में रामपुर नंबर-1, 140 में 140 अंक हासिल कर बनाया रिकॉर्ड
UP News: योगी के नेतृत्व में IGRS फरवरी रिपोर्ट में रामपुर नंबर-1, 140 में 140 अंक हासिल कर बनाया रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: मैंने हमेशा सभी को सुना, कभी किसी को रोका नहीं...', सदन में ओम बिरला ने कहा- नियमों से ऊपर कोई नहीं
Live: 'मैंने हमेशा सभी को सुना, कभी किसी को रोका नहीं...', सदन में ओम बिरला ने कहा- नियमों से ऊपर कोई नहीं
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
Saudi Oil Ship in India: सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
ब्राइड्समेड्स के बीच बैठ कृतिका-गौरव ने दिए पोज, सोहा अली खान ने शेयर की कपल की शादी की Inside तस्वीरें
ब्राइड्समेड्स से घिरे दिखे कृतिका-गौरव, कपल की शादी की इनसाइड तस्वीरें आई सामने
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
बिहार की आकांक्षा के बाद यूपी की शिखा गौतम का भी IAS बनने का दावा फर्जी, UPSC ने खोली पोल
बिहार की आकांक्षा के बाद यूपी की शिखा गौतम का भी IAS बनने का दावा फर्जी, UPSC ने खोली पोल
ऑटो से पूरा भारत घूमने निकला यह विदेशी कपल, इनके वीडियो देख आपको भी होगा गर्व
ऑटो से पूरा भारत घूमने निकला यह विदेशी कपल, इनके वीडियो देख आपको भी होगा गर्व
Embed widget