एक्सप्लोरर

Greater Noida News: ग्रीन बेल्ट की जमीन पर फैले अतिक्रमण पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर, अवैध मार्केट ध्वस्त

UP News: ग्रीन बेल्ट की जमीन पर फैले अतिक्रमण के खिलाफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है.  प्राधिकरण ने मलवा हटवाने के साथ पौधरोपण का काम भी शुरू कर दिया.

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शनिवार को ग्रीन बेल्ट की जमीन पर फैले अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. कार्रवाई के दौरान सेक्टर-2 और सेक्टर-3 में बनी अवैध मार्केट को ध्वस्त कर दिया. यह अभियान सुबह 6 बजे शुरू हुआ और लगभग 4 घंटे तक चला. 

इस दौरान दो दर्जन से अधिक दुकानों को गिरा दिया गया और लगभग एक लाख वर्ग मीटर ग्रीन बेल्ट भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया. कार्रवाई के तुरंत बाद प्राधिकरण ने मलवा हटवाने के साथ पौधरोपण का काम भी शुरू कर दिया.

अवैध रूप से संचालित की जा रहीं थी दुकाने

प्राधिकरण की इस कार्रवाई का मुख्य केंद्र पतवाड़ी गांव से सटे क्षेत्र रहा, जहाँ 130 मीटर चौड़ी सड़क के किनारे ग्रीन बेल्ट की जमीन पर अवैध रूप से ऑटोमोबाइल, एल्यूमिनियम वर्क्स और मार्बल की दुकानों का संचालन किया जा रहा था. यह ज़मीन खसरा संख्या 663, 668, 670, 725, 729, 730, 739, 740 और 741 में आती है, जो प्राधिकरण की स्वामित्व वाली हरित पट्टी है.

पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा पहले से ही अवैध दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिए गए थे, लेकिन बावजूद इसके अतिक्रमण नहीं हटाया गया. इसके बाद सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर परियोजना विभाग के महाप्रबंधक ए.के. सिंह के नेतृत्व में उद्यान एवं भूलेख विभाग की संयुक्त टीम ने नोएडा पुलिस बल की भारी मौजूदगी में इस कार्रवाई को अंजाम दिया. कार्रवाई में एडिशनल सीपी हृदेश कठेरिया, एसीपी वीर सिंह, एसीपी दीक्षा सिंह और एसीपी वर्णिका सिंह भी मौजूद रहे.

इस बड़े अभियान में 8 जेसीबी और 8 डंपर की मदद से न सिर्फ अवैध निर्माण हटाया गया, बल्कि उसके मलबे को भी तेजी से साफ किया गया. प्राधिकरण के अधिकारियों ने इसे ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताया है.

अतिक्रमणकारियों पर होगी कार्रवाई

रवि कुमार ने इस अभियान में शामिल टीम और पुलिस बल की सराहना की, वहीं एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने दो टूक चेतावनी दी कि ग्रीन बेल्ट पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संपत्ति को खरीदने या किराए पर लेने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें.

प्राधिकरण की ओर से ओएसडी गुंजा सिंह ने बताया कि खाली कराई गई जमीन पर तुरंत पौधरोपण शुरू कर दिया गया है. इस कार्रवाई में ओएसडी रामनयन सिंह, डीजीएम संजय कुमार जैन, वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह, राजेश कुमार निम, पीपी मिश्र, तथा अन्य कई अधिकारी भी शामिल रहे. यह कार्रवाई जहां एक ओर प्राधिकरण की सक्रियता को दर्शाती है, वहीं शहर में हरित पट्टियों की रक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को भी उजागर करती है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget