एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 4 सोसाइटियों पर 2.42 लाख का जुर्माना, कूड़ा प्रबंधन नियम तोड़ने पर कार्रवाई

Noida News: स्वास्थ्य विभाग ने सेक्टर टेकजोन-4 स्थित जेएम फ्लोरेंस, गैलेक्सी वेगा, आम्रपाली सेंचुरियन पार्क टैरिस होम और आम्रपाली लेजर वैली में निरीक्षण किया. यहां कूड़े का निस्तारण ठीक नहीं था.

स्वच्छता और कूड़ा प्रबंधन को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट की चार प्रमुख सोसाइटियों पर कुल 2.42 लाख का जुर्माना ठोंका. यह कार्रवाई सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी 2016 के तहत की गई, जिसमें बल्क वेस्ट जनरेटरों को अपने परिसर में कूड़े का सही निस्तारण करना अनिवार्य है.

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेक्टर टेकजोन-4 स्थित जेएम फ्लोरेंस, गैलेक्सी वेगा, आम्रपाली सेंचुरियन पार्क टैरिस होम और आम्रपाली लेजर वैली में निरीक्षण किया. जांच में पाया गया कि इन सोसाइटियों में कूड़े का निस्तारण तय मानकों के अनुसार नहीं किया जा रहा है.

इन सोसाइटियों पर लगा जुर्माना

ग़ौरतलब है कि उल्लंघन के चलते जेएम फ्लोरेंस पर 20,200, गैलेक्सी वेगा पर 40,000, आम्रपाली सेंचुरियन पार्क टैरिस होम पर 20,200 और सबसे ज्यादा जुर्माना आम्रपाली लेजर वैली पर 1,61,600 लगाया गया. खास बात यह रही कि आम्रपाली लेजर वैली के स्टाफ ने चालान रिसीव करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चालान सोसाइटी के मुख्य गेट पर चस्पा कर दिया.

लगातार चलेगा अभियान

वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बल्क वेस्ट जनरेटरों द्वारा कूड़े के उचित निस्तारण को सुनिश्चित करने के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है. नियम तोड़ने वालों पर सख्त आर्थिक दंड लगाया जाएगा, ताकि स्वच्छता व्यवस्था में सुधार हो और पर्यावरण को होने वाले नुकसान को रोका जा सके.

यह कार्रवाई न केवल सोसाइटियों को चेतावनी है, बल्कि पूरे शहर के लिए एक संदेश भी है कि प्राधिकरण स्वच्छता मानकों पर कोई समझौता नहीं करेगा. आने वाले दिनों में यह जांच अभियान और तेज किया जाएगा, ताकि ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त शहर बनाने के लक्ष्य को हासिल किया जा सके.

इससे पहले भी कूड़े के मानकों के हिसाब से निस्तारण न होने पर प्राधिकरण ने कई कालोनियों पर जुर्माना डाला था. प्राधिकरण के मुताबिक शहर को साफ़-सुथरा रखने के लिए सभी को सहयोग करना होगा.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
वाराणसी आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी अपडेट, नौका विहार पर लगी रोक
वाराणसी आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी अपडेट, नौका विहार पर लगी रोक

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget