एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: यूक्रेन से लौटे MBBS स्टूडेंट्स का अधर में लटका भविष्य, सरकार से लगाई वादे पूरा करने की गुहार

UP news: छात्रों की मांग है कि सरकार उन्हें प्राइवेट कॉलेज में मर्ज कर दे. उन्होंने बताया कि वे लोग सीएम योगी से मिले तो उन्होंने कहा कि कोर्ट के डिसीजन का इंतजार करें.

Uttar Pradesh News: रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine news) के बाद गोरखपुर (Gorakhpur) लौटे एमबीबीएस स्टूडेंट्स का भविष्य अधर में लटक गया है. स्टूडेंट्स के साथ उनके माता-पिता भी बच्‍चों के भविष्‍य को लेकर परेशान हैं. वे सरकार (UP government) से गुहार लगा रहे हैं कि उन्हें किसी प्राइवेट कालेज में ही अटैच कर दिया जाए जिससे उनका भविष्य बर्बाद नहीं होने पाए. ऐसे युद्ध के हालात में उनका वहां जाना संभव नहीं है. वहीं वापसी के समय सरकार ने जो वायदा किया था, उसे पूरा करे जिससे उनका भविष्य बर्बाद होने से बच जाए. उनके परिजन भी सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि उनके बच्‍चों का भविष्‍य बर्बाद होने से बचा लें.

भविष्य अंधकार में
रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद यूक्रेन में फंसे एमबीबीएस करने गए स्टूडेंट को किन हालातों का वहां पर सामना करना पड़ा. कई दिन बंकरों और कई किलोमीटर की पैदल यात्रा कर ये स्टूडेंट्स बार्डर तक पहुंचे. इसके बाद भारत सरकार ने उनकी स्वदेश वापसी कराई. इन युद्ध के हालातों के बीच काफी कुछ बर्बाद हुआ. यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में पढ़ने वाले इन स्टूडेंट्स का भविष्य भी बर्बाद हो गया. बम के धमाकों के बीच उठे स्याह काले धुएं के बीच से बचकर लौटने वाले ये स्टूडेंट्स तो सही सलामत घर पहुंच गए लेकिन उनका भविष्य अंधकार में कहीं खो गया. 

UKSSSC पेपर लीक मामले में 21 आरोपियों पर लगा गैंगस्टर एक्ट, अब संपत्ति को जब्त करने की तैयारी

सरकार से की मांग
यूक्रेन जाने वाले स्टूडेंट्स में गोरखपुर के भी कुछ स्टूडेंट्स रहे हैं जिन्हें अब अपने भविष्य की चिंता है. वे सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि उनका भविष्य बर्बाद होने से बचा लें. देवांशी श्रीवास्तव, मनु शरण श्रीवास्तव और प्रीति गुप्ता  कहती हैं कि उनकी सरकार से मांग है कि सरकार उन्हें प्राइवेट कॉलेज में मर्ज कर दें जिससे उनका भविष्य बर्बाद होने से बच जाए. ऑनलाइन क्लासेज के साथ प्रैक्टिकल नॉलेज होना भी जरूरी है. उन्होंने बताया कि वे लोग योगी जी से मिले हैं. उन्होंने कहा कि कोर्ट के डिसीजन का इंतजार करें. उन्होंने कहा कि अब वे लोग इस हालात में वापस यूक्रेन पढ़ाई करने नहीं जाना चाहते हैं.

छात्रा की मां ने क्या कहा
यूक्रेन से लौटी एमबीबीएस स्टूडेंट देवांशी श्रीवास्तव की मां राजविंदर कौर कहती हैं कि, उनकी बेटी यूक्रेन में एमबीबीएस कर रही थीं. युद्ध के हालात में बच्‍चों को निकाला गया, वो काफी कठिन रहा है. उन्होंने कहा कि वे सरकार का इसके लिए धन्यवाद देती हैं. सरकार की ओर से बच्‍चों को कहीं मर्ज करने की बात कही गई थी. 1947 और 1971 के युद्ध के दौरान वापस लौटने वाले स्टूडेंट्स के लिए प्रोविजन रहा है, तो यहां के बच्चों के लिए प्रोविजन नहीं होने की बात क्यों की जा रही है. ये भी तो उसी हालात से निकलकर आए हैं. उन्होंने कहा कि ये सभी बच्चे भी नीट क्वालीफाई हैं. ऐसे में उनके बारे में सरकार सोचे जिससे उनका भविष्य भी बर्बाद होने से बच जाए.

Aligarh News: अलीगढ़ में तेजी से पैर पसार रही लंपी बीमारी, 41 पशुओं की मौत के बाद विभाग ने किया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे बृजभूषण सिंह, एयरपोर्ट से हनुमानगढ़ी तक भव्य स्वागत
बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे बृजभूषण सिंह, एयरपोर्ट से हनुमानगढ़ी तक भव्य स्वागत
यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget