एक्सप्लोरर

गोरखपुर: दिवाली से पहले मिठाई की दुकान और गोदाम पर छापे से मचा हड़कंप, मिली खामियां

गोरखपुर में दो प्रतिष्ठित दुकानों और उनके गोदाम पर छापेमारी की गई. यहां पर मिठाईयों में खराब गुणवत्ता के साथ कोविड-19 और सोशल डिस्‍टेंसिंग की भी धज्जियां उड़ते देखा गया.

गोरखपुर: वैश्विक महामारी के काल में दिवाली के त्‍योहार को देखते हुए शासन-प्रशासन पूरी तरह से सजग है. शासन की ओर से गाइडलाइन जारी कर मिठाई की दुकानों पर गुणवत्ता के साथ सोशल डिस्‍टेंसिंग का सख्‍ती के सा‍थ पालन कराने के निर्देश हैं. ऐसे में एसडीएम सदर के नेतृत्व में फूड विभाग की टीम ने शहर की दो प्रतिष्ठित दुकानों और उनके गोदाम पर छापेमारी की. यहां पर मिठाईयों में खराब गुणवत्ता के साथ कोविड-19 और सोशल डिस्‍टेंसिंग की भी धज्जियां उड़ते देखा गया.

मनमानी कर रहे हैं दुकानदार गोरखपुर के बाजारों में धनतेरस और दिवाली से पहले खूब रौनक दिखाई दे रही है. ऐसे में शासन की ओर से वैश्विक महामारी में कोविड-19 के नियमों के पालन के निर्देश और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को बनाए रखने के साथ साफ-सफाई का भी विशेष ध्‍यान रखने के निर्देश दिए गए हैं. लेकिन, इसके बावजूद दुकानदार अपनी मनमानी कर रहे हैं. एक तो दुकानों पर सोशल डिस्‍टेंसिंग का भी ख्‍याल नहीं रखा जा रहा है. तो वहीं ग्राहकों को बेची जाने वाली मिठाई में भी खराब गुणवत्ता की शिकायत मिल रही है.

छापेमारी के दौरान मचा हड़कंप गोरखपुर के एसडीएम सदर आईएएस गौरव सिंह सोगरवाल के नेतृत्‍व में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बेतियाहाता के प्रसिद्ध मिठाई की दुकान ऋद्धि-सिद्धि और पार्क रोड पर सुखसागर की दुकान और गोदाम पर छापेमारी की कार्रवाई की. दिनभर चली कार्रवाई के बाद यहां से भारी मात्रा में मिठाईयों की सैंपलिंग की गई. छापेमारी के दौरान हड़कंप मच गया. वहां पर अधिकारियों को सोशल डिस्‍टेंसिंग की धज्जियां उड़ती दिखाई दी. तो वहीं मिठाईयां की गुणवत्‍ता में भी खामियां मिलीं.

सील की कार्रवाई भी हो सकती है गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि भारी मात्रा में मिठाइयों की सैंपलिंग की गई है. उन्‍होंने बताया कि प्रथम दृष्‍टया जिन भी मिठाइयों में खराबी मिली है, उसे नष्‍ट करा दिया गया है. इसके साथ ही सैंपलिंग भी की गई है. उन्‍होंने बताया कि दुकानदारों के सैंप‍िलिंग का इंतजार किया जा रहा है. गुणवत्‍ता खराब मिलने पर सीज की कार्रवाई भी की जाएगी. उन्‍होंने कहा कि शहर की आबादी 10 लाख है. कोरोना का काल चल रहा है. हम सबकी जिम्‍मेदारी बनती है कि हम लोगों की सेहत का ख्‍याल रखे. दोनों दुकानों पर छापेमारी की गई है. कोविड प्रोटोकाल के साथ हाईजीन मेंटन नहीं हो रहे हैं. प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए सील भी कर सकते हैं. जो हिदायत दी हैं, उनका कल तक पालन करते हुए नहीं देखा जाएगा, तो सील की कार्रवाई भी कर सकते हैं.

गोरखपुर: दिवाली से पहले मिठाई की दुकान और गोदाम पर छापे से मचा हड़कंप, मिली खामियां

दुकानदार भी रखें ख्याल गौरव सिंह सोगरवाल ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि शासन के निर्देश के सा‍थ लाभ कमाने के चक्‍कर में खराब गुणवत्‍ता और मिलावटी सामान न खिलाएं. शासन ने निर्देश मिल गए हैं, सख्‍त कार्रवाई करेंगे. उन्‍होंने कहा कि सभी लोग दिवाली मना रहे हैं. ऐसे में दुकानदार भी इस बात की सावधानी रखें कि त्‍यौहार खुशी-खुशी मन सके.

यह भी पढ़ें:

प्रयागराज: खरीददारों की भीड़ से गुलजार हैं बाजार, मिलावट की आशंका को देखते हुए बदल गया है ट्रेंड

गोंडा: दीपावली महोत्सव प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ, जानें- कैसे आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार कर रहे हैं लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विनोद तावड़े को प्रभारी बनाकर BJP ने 2024 की गलती सुधारी? OBC चेहरे पर इसलिए लगाया दांव!
विनोद तावड़े को प्रभारी बनाकर BJP ने 2024 की गलती सुधारी? OBC चेहरे पर इसलिए लगाया दांव!
मेरठ में ब्लैकमेल कर होटल में नाबालिग से रेप! हिंदू संगठन ने पकड़ा आरोपी
मेरठ में ब्लैकमेल कर होटल में नाबालिग से रेप! हिंदू संगठन ने पकड़ा आरोपी
कन्नौज: बारिश से तालाब बना स्कूल, घुटनों तक पानी में फंसे बच्चे
कन्नौज: बारिश से तालाब बना स्कूल, घुटनों तक पानी में फंसे बच्चे
सिद्धार्थनगर में बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना मदरसा ध्वस्त
सिद्धार्थनगर में बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना मदरसा ध्वस्त

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget