एक्सप्लोरर

गोरखपुर पुलिस ने पकड़े एक लाख से अधिक के नकली नोट, 5 आरोपी गिरफ्तार, कार समेत ये सामान बरामद

UP News: गोरखपुर पुलिस ने नकली नोट छापकर बाजार में खपाने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 100- 500 के नकली नोट बरामद हुए हैं. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

Fake Note Seized in Gorakhpur: गोरखपुर पुलिस ने नकली नोट छापकर उसे बाजार में खपाने की फिराक में निकले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी बीते एक माह से इस गोरखधंधे में लिप्त रहे हैं. इनके पास से पुलिस ने एक लाख रुपये से अधिक के नकली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर और कार बरामद किया है. इनमें से गैंग के सरगना समेत चार आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं. पुलिस पूछताछ में ये पता लगा रही है कि इनके गैंग ने अब तक कितने जाली नोटों को बाजार में खपाया है.

गोरखपुर के बेलीपार थानाक्षेत्र के वाराणसी-गोरखपुर मार्ग पर गोरखपुर की ओर आ रही सफेद रंग की अर्टिगा कार को पुलिस ने रोका, तो उसमें बैठे पांच संदिग्ध भागने लगे. कार का पीछा कर पुलिस ने पांचों आरोपियों को हिरासत में लेकर कार की जांच की तो उसमें 100 रुपये के 1027 नकली नोट जिनकी कीमत एक लाख 2 हजार 700 है, वो बरामद हुए हैं. इसके अलावा 500 रुपये का एक नकली नोट भी बरामद हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की, तो उन्‍होंने बताया कि वे इस नोट को भीड़-भाड़ वाली जगहों पर खपाने की फिराक में थे. वे बीते एक माह से इस धंधे में लिप्त हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटॉप, प्रिंटर और अर्टिगा कार भी बरामद की है.

गैंग के सरगना सहित पांच आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों की पहचान गोरखपुर के बेलीपार के भौवापार के रहने वाले प्रशांत पांडे पुत्र महेंद्र पांडे, गोलू कनौजिया पुत्र शंभू, अमन विश्वकर्मा पुत्र दिनेश, आदित्य सिंह पुत्र प्रेम सिंह और कोतवाली थाना क्षेत्र के दुर्गाबाड़ी के मुस्तफा पुत्र अकबर अली के रूप में हुई है. जाली नोट छापने वाले गैंग का सरगना प्रशांत पांडे है. उसने लैपटॉप और प्रिंटर खरीदा था और असली से मिलते जुलते नोट छापे जा रहे थे. उसके घर से ही जाली नोटों की छपाई और उसे बाजार में खपाने का गोरखधंधा किया जा रहा था.

एसपी साउथ जितेन्‍द्र कुमार ने बताया कि बेलीपार थानाक्षेत्र के अंतर्गत सफेद रंग की अर्टिगा कार से एक लाख 3 हजार रुपये की जाली करेंसी बरामद हुई है. जो 100-100 रुपये के नोट के रूप में है. इनसे पूछताछ में पता चला है कि इनके गैंग के द्वारा एक माह से जाली करेंसी बनाकर गोरखपुर और आसपास के बाजारों में चलाया जा रहा था. इनकी निशानदेही पर भौवापार के अस्थायी मकान से जाली करेंसी बनाने के उपकरण लैपटॉप, प्रिंटर, कागज और अन्य निर्माण सामग्री बरामद हुई है. इन बरामदगी के आधार पर इन पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: UP ByPolls 2024: AIMIM का चंद्रशेखर आजाद की पार्टी से क्यों नहीं हुआ गठबंधन? ओवैसी ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget