एक्सप्लोरर

गोरखपुर में पुलिस ने महिला कार्यकर्ता को लात मारने के लिए कहा, भद्दी गालियां भी दीं

महिला दारोगा कांग्रेस की निवर्तमान जिलाध्‍यक्ष निर्मला पासवान को उठाकर आटो में बैठाने लगी, तो इंस्‍पेक्‍टर कैंट संजय कुमार सिंह उन्‍हें गालियां देते हुए लात मारने के निर्देश देते हुए नजर आ रहे हैं.

UP News: महिलाओं के सम्‍मान में जहां भाजपा की सरकार ने पलक-पावड़े बिछा दिए हैं. यूपी की योगी सरकार जहां महिलाओं पर होने वाले अत्‍याचार को लेकर सख्‍त है. अक्सर जनसभा में महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वाले बदमाशों को सीएम योगी आदित्‍यनाथ यमराज के पास भेजने की चेतावनी देते रहते हैं. लेकिन योगीराज में उनकी यूपी पुलिस के कारनामें सरकार की मंशाओं पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं. यूपी के गोरखपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान गालीबाज इंस्‍पेक्‍टर कांग्रेस की निवर्तमान जिलाध्‍यक्ष निर्मला पासवान व अन्‍य महिला कार्यकत्रियों को सरेराह भद्दी-भद्दी गालियां देते नजर आए.

यूपी के गोरखपुर में प्रदर्शन कर रहे इन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गौर से देख लीजिए. इनमें महिला कार्यकत्री भी नजर आ रही हैं. कांग्रेस की निवर्तमान जिलाध्‍यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्‍व में अंबेडकर पर टिप्‍पणी को लेकर प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता शुक्रवार को अंबेडकर चौक के पास सड़क पर विरोध जताने लगे. इस बीच पुरुष के साथ महिला पुलिस भी महिला कार्यकत्रियों को पकड़कर आटो और पुलिस की गाड़ी में बैठाने लगीं. अब इस तीन स्टार वाले इंस्‍पेक्‍टर साहब को भी गौर से देख लीजिए. जो कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं को सरेराह लात मारने के लिए कहते हुए गालियों से नवाज रहे हैं.

सरकार की मंशा पर फेर रहे पानी
जब महिला दारोगा कांग्रेस की निवर्तमान जिलाध्‍यक्ष निर्मला पासवान को उठाकर आटो में बैठाने लगी, तो इंस्‍पेक्‍टर कैंट संजय कुमार सिंह उन्‍हें गालियां देते हुए लात मारने के निर्देश देते हुए नजर आ रहे हैं. जब इस बीच एक महिला कार्यकत्री ने उन्‍हें ऐसा करने से मना किया, तो वो उन्‍हें भी गाड़ी में बैठने के लिए कहने लगे. भाजपा जहां महिलाओं के सम्‍मान में मैदान में होने के नारे दे रही है. वहीं ये इंस्‍पेक्‍टर साहब सरकार की मंशा पर ही पानी फेरते नजर आ रहे हैं. वे महिला दारोगा से कहते नजर आ रहे हैं क‍ि मार... इसे लात मार...फिर मुंह से गालियों की बौछार करने लगे.

सपा सांसद जया बच्चन ने घायल BJP सांसदों के लिए पुरस्कार की मांग रखी, कहा- 'उन्हें उनके...'

देश की राजधानी दिल्‍ली की आंच गोरखपुर तक पहुंच गई है. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का गुस्‍सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. देश और प्रदेश के अलग-अलग जिलों के साथ गोरखपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ता अंबेडकर विवाद को लेकर सड़क पर उतर गए. उन्‍होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पु‍तला जलाकर विरोध जताया. यूपी में सड़क पर धरना-प्रदर्शन रोक के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए.

गोरखपुर कांग्रेस की निर्वतमान जिलाध्‍यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्‍व में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शुक्रवार को सड़क पर उतर गए. उन्‍होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान भारी पुलिस बल भी उन्‍हें रोकने में नाकाम साबित हुआ. यूपी में सड़क पर धरना-प्रदर्शन पर रोक के बावजूद कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पर की गई टिप्‍पणी को लेकर प्रतीकात्‍मक पुतला जलाकर विरोध जताया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के मदरसों में कामिल फाजिल डिग्री बंद, योगी सरकार ने संशोधन को दी मंजूरी
यूपी के मदरसों में कामिल फाजिल डिग्री बंद, योगी सरकार ने संशोधन को दी मंजूरी
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, रसड़ा विधायक रहे BSP नेता के लिए कही ये बात
उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, रसड़ा विधायक रहे BSP नेता के लिए कही ये बात

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
Embed widget