एक्सप्लोरर

Mohan Bhagwat In Gorakhpur: गोरखपुर में दिखेगा संघ का अनुशासन, पथ संचलन में स्‍वयंसेवक दिखाएंगे एकरूपता, वसुधैव कुटुंबकम का देंगे मंत्र

UP News: संघ प्रमुख मोहन भागवत पांच दिवसीय गोरखपुर दौरे पर हैं. वे यहां 18 से 40 वर्ष के युवा स्वयंसेवकों को संघ के अनुशासन के साथ दैनिक दिनचर्या और देश-समाज हित के ज्ञान दे रहे हैं.

Gorakhpur News: गोरखपुर में संघ के 20 दिवसीय वर्ग में आरएसएस (राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ) के सरसंघचालक मोहन भागवत 5 दिवसीय दौरे पर हैं. यहां पर वे बौद्धिक सत्र के दौरान 18 से 40 वर्ष के युवा स्वयंसेवकों को संघ के अनुशासन के साथ दैनिक दिनचर्या और देश-समाज हित के ज्ञान दे रहे हैं. 14 जून राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के चार प्रांतों के वर्ग के स्वयंसेवकों के लिए खास दिन है. इस दिन यूपी के गोरखपुर में संघ का अनुशासन दिखाई देगा. पथ संचलन के दौरान स्‍वयंसेवक एकरूपता दिखाएंगे. इसके साथ ही वसुधैव कुटुंबकम का मंत्र भी देंगे.

यूपी के गोरखपुर में लोकसभा चुनाव के ठीक बाद गोरखपुर के मानीराम चिउटहां में एसवीएम (सरस्‍वती विद्या मंदिर) पब्लिक स्‍कूल में 3 जून से 24 जून तक आरएसएस के चार प्रांतों के 20 दिनों तक चलने वाले वर्ग चल रहा है. संघ प्रमुख मोहन भागवत के पांच दिवसीय प्रवास का शुक्रवार को तीसरा दिन है. वे चार प्रांत कानपुर प्रांत, अवध प्रांत, काशी प्रांत और गोरक्ष प्रांत के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम’ और ‘संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष विशेष’ में स्‍वयंसेवकों को बौद्धिक ज्ञान देने के लिए शिविर में आए हैं. यहां पर शुक्रवार 14 जून का दिन खास होगा.

शाम 5 से 6 बजे के बीच होगा संचलन
हालांकि गोरखपुर में चल रहे 20 दिवसीय ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम’ और ‘संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष विशेष’ में सुबह 5 बजे रोज की भांति स्‍वयंसेवक आधे घंटे एकात्‍मता श्रोत जो संस्‍कृत में होता है, उसका पाठ करते हैं. इसके बाद सुबह 5.30 बजे दो घंटे की शाखा लगती है. शाखा के बाद 7.30 बजे से 8.30 बजे तक जलपान होता है. स्‍नान और जलपान के बाद सुबह 11 बजे से बौद्धिक सत्र प्रारंभ हो जाता है. ये दो बौद्धिक सत्र एक-एक घंटे के होते हैं. इसके बाद शाम 6 बजे डेढ़ घंटे की शाखा लगती है. शाखा के बाद भोजन और रात्रि विश्राम होता है. इस दौरान 14 जून को शाम 5 से 6 बजे के बीच संचलन का कार्यक्रम होगा.

गोरखपुर के एसवीएम पब्लिक स्‍कूल में शुक्रवार 14 जून को शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच पथ संचलन कार्यक्रम होगा. इसमें चारों प्रांत के स्‍वयंसेवक काली टोपी, सफेद शर्ट और खाकी पैंट पहनकर अनुशासन और एकरूपता का प्रदर्शन करेंगे. ये पथ संचलन स्कूल से निकलकर 3 से 4 किमी लंबा होगा. पथ संचलन विद्यालय पर आकर संपन्न होगा. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत इस दौरान पथ संचलन में प्रतिभाग कर रहे स्वयंसेवकों का अनुशासन देखेंगे. स्‍वयंसेवक इस दौरान देश और समाज को एक सूत्र में पिरोने के लिए वसुधैव कुटुंबकम का संदेश भी देंगे.

सीएम योगी से मुलाकात करेंगे RSS चीफ
शाखा में सबसे अधिक खास बात अनुशासन की होती है. संघ प्रमुख की उपस्थिति के अलावा उनकी अनुपस्थिति में चलने वाले ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम’ और ‘संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष विशेष’ में स्वयंसेवकों को अनुशासन और नियम का पालन समयबद्ध ढंग से करना होता है. इस दौरान उन्‍हें ‘भारत के सांस्कृतिक गौरव’, देश, हिंदुत्व, समाज, कुटुम्ब, प्रबोधन, समरसता, सेवा पर फोकस होगा. संघ प्रमुख मोहन भागवत 12 जून बुधवार को गोरखपुर पहुंचे हैं. वे 15 जून तक वर्ग में भाग लेंगे. 16 जून को वे गोरखपुर से प्रस्थान करेंगे.

ये भी पढ़ें: अयोध्या में फिर होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा? शंकराचार्य के इस बयान से मिले संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट में नए ट्रस्टी की चर्चाएं तेज, अब इनके नाम का रखा गया प्रस्ताव
राम मंदिर ट्रस्ट में नए ट्रस्टी की चर्चाएं तेज, अब इनके नाम का रखा गया प्रस्ताव
वकील इंद्रदेव सिंह हत्याकांड में बड़ा फैसला, नोएडा कमिश्नर के पिता के कातिलों को उम्रकैद की सजा
वकील इंद्रदेव सिंह हत्याकांड में बड़ा फैसला, नोएडा कमिश्नर के पिता के कातिलों को उम्रकैद की सजा
बाराबंकी में रेलवे का स्क्रैप चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, RPF ने 7 के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
बाराबंकी में रेलवे का स्क्रैप चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, RPF ने 7 के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
काशी विश्वनाथ मंदिर में अलग द्वार से दर्शन कर सकेंगे बनारस वाले, सावन को लेकर प्रशासन की तैयारी
काशी विश्वनाथ मंदिर में अलग द्वार से दर्शन कर सकेंगे बनारस वाले, सावन को लेकर प्रशासन की तैयारी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget