एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: प्रेमिका ने साजिश रच की थी प्रेमी की हत्या, गोरखपुर पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

UP News: गोरखपुर में 11 दिन पहले एक ताल में युवक की लाश मिलने मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Gorakhpur News: गोरखपुर में 11 दिन पहले एक ताल में मिली युवक की लाश की मिस्‍ट्री का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. शादीशुदा महिला से प्‍यार का शख्‍स को खौफनाक अंजाम भुगतना पड़ा. वो प्रेमिका की फोटो-वीडियो से उसे ब्‍लैकमेल भी कर रहा था. प्रेमिका के बुलाने पर घर से बंगलुरु जाने की बात कहकर निकले युवक की प्रेमिका और उसके घरवालों ने डंडे से वार कर हत्‍या कर दी और लाश को ताल में फेंक दिया. जब पुलिस ने लाश की शिनाख्‍त कर ली. तो परत-दर-परत कड़ियां जुड़ती गईं और प्रेमी के मर्डर मिस्‍ट्री में प्रेमिका की खौफनाक चाल का खुलासा हो गया. पुलिस ने आरोपी प्रेमिका समेत चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

गोरखपुर के एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने रविवार को पुलिस लाइन्‍स सभागार में 19 जून को चिलुआताल थानाक्षेत्र के फैलहवा घाट ताल में मिली लाश की हत्‍या की मिस्‍ट्री का पर्दाफाश कर दिया. उन्‍होंने बताया कि 19 जून को फैलहवा घाट के पास ताल में एक युवक की लाश होने की सूचना और शिनाख्त न होने की वजह से शव को मर्चरी हाउस भेज दिया गया. जहां 72 घण्टे बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर नियमानुसार दाह संस्कार कर दिया गया. शव की शिनाख्त के लिए पम्पलेट छपवाकर प्रसारित किया गया, जिसे देखकर चिलुआताल थानाक्षेत्र के बेलपार उर्फ गुरुनगर के रहने वाले सिंटू कुमार पुत्र रामसूरत निषाद के रूप में हुई.

प्रेमिका ने साजिश रचकर मिलने बुलाया
एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा चेन्नई में काम करता था. उसका प्रेम प्रसंग थाना क्षेत्र चिलुआताल की शादी शुदा-महिला से रहा है. 14 जून को वो बैंगलोर जाने की बात बताकर घर से निकला था. वह बैंगलौर नहीं पहुंचा. प्रेमिका के परिवावालों के द्वारा उनके बेटे को कई बार जान से मारने की धमकी दी जा चुकी थी. उन्‍होंने बताया कि उन्‍हें पूरा विश्‍वास है कि उन्हीं लोगों ने उनके बेटे को बुलाकर उसकी हत्‍या की है.  

पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक अपनी प्रेमिका चिलुआताल थानाक्षेत्र के रोहुआ गांव की रहने वाली प्रियंका निषाद से मिलने उसके मायके गुलरिहा थानाक्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर- 2 टोला- पोखरा गया था. प्रियंका ने उसे षड्यंत्र के तहत वहां बुलाया था. क्‍योंकि मृतक सिंटू कुमार उसकी कुछ फोटो और वीडियो भी रखा था और उसके ब्‍लैकमेल कर र‍हा था. वहां षड्यंत्र के तहत उसकी गला घोंटकर डंडे से वार कर हत्‍या करने बाद उसकी लाश को फैलहवा ताल में फेंक दिया. प्रेमिका प्रियंका निषाद ने उसे बुलाया और रोहुआ गांव के रहने वाले प्रियंका के भांजे रामनेवास उर्फ बृजेन्‍द्र निषाद जिसके साथ भी उसके प्रेम संबंध रहे हैं, उसके अन्‍य रिश्‍तेदार आकाश कुमार, शिव कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद
पुलिस टीम व सर्विलांस टीम की मदद से घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में प्रयुक्‍त डंडा, मृतक का बैग, पर्स, कपड़ा व आधार कार्ड प्रेमिका के घर (मायके) से बरामद किया गया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201 दर्ज कर हत्‍या में प्रयुक्‍त डंडा बरामद कर लिया और आरोपियों को जेल भेज दिया. इस सनसनीखेज हत्‍या की मर्डर मिस्‍ट्री को सुलझाने में गुलरिहा इंस्‍पेक्‍टर शशिभूषण राय और उनकी टीम ने अहम भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें: राम पथ के निर्माण में लापरवाही की होगी जांच, 15 दिनों के भीतर सौंपनी होगी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget