एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: रामगढ़ताल के चंपा देवी पार्क मैदान में खादी-ग्रामोद्योग प्रदर्शनी, 14 दिसंबर तक लगेगी प्रदर्शनी

UP News: रामगढ़ताल के समीप चंपा देवी पार्क मैदान में 30 नवंबर से 14 दिसंबर तक लगने वाली इस प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद एवं सिने स्टार रविकिशन शुक्ल करेंगे.

Gorakhpur News: खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े शिल्पकारों और उद्यमियों को केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से मिल रहे प्रोत्साहन के बीच उनके हुनर को मंच देने और नए कारोबारी अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रदर्शनियों का आयोजन भी कराती है. इसी क्रम में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की तरफ से 15 दिवसीय मंडल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा. रामगढ़ताल के समीप चंपा देवी पार्क मैदान में 30 नवंबर से 14 दिसंबर तक लगने वाली इस प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद एवं सिने स्टार रविकिशन शुक्ल करेंगे.

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के परिक्षेत्रीय अधिकारी एके पाल ने बताया कि मंडल स्तरीय प्रदर्शनी में 110 स्टालों पर उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों जैसे जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बंगाल, महाराष्ट्र के खादी, ग्रामोद्योग और ओडीओपी उत्पाद लोगों को लुभाएंगे. प्रदर्शनी में आगंतुक शिल्पकारों और ग्रामोद्योग उद्यमियों द्वारा बनाए गए उत्पादों का अवलोकन करने के साथ उचित दर पर खरीदारी भी कर सकेंगे. 

प्रदर्शनी में स्टालों पर खादी के हर प्रकार के वस्त्र, सिल्क, टसर, ऊनी सदरी, जैकेट, ऊनी शॉल, सूती खादी की रजाई, गद्दे, ऊनी कंबल, दरी, रेडीमेड एवं होजरी गारमेंट्स जैसे उत्पाद तो रहेंगे ही, यूपी के विभिन्न जिलों के ओडीओपी उत्पाद की विस्तृत रेंज भी रहेगी.

प्रदर्शनी में दिखेगा राजस्थानी जायका
इसके अलावा राजस्थान की बीकानेरी नमकीन व पापड़, सहारनपुर के फर्नीचर, कन्नौज की धूपबत्ती एवं अगरबत्ती, प्रतापगढ़ के अचार-मुरब्बा, आगरा एवं कानपुर के जूते-चप्पल, लखनऊ की चिकनकारी, भदोही के कालीन, कश्मीरी शाल, सूखे मेवे, घरेलू उपयोगी उपकरण और विभिन्न प्रकार के औषधीय उत्पाद लोगों को आकर्षित करेंगे. खादी के वस्त्रों पर अलग अलग दर से छूट भी प्रदान की जाएगी. 

प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेगी. प्रतिदिन शाम को छह बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के परिक्षेत्रीय अधिकारी ने आमजन से अनुरोध किया है कि वे 30 नवंबर से लगने वाली प्रदर्शनी में आकर खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विचारों को मजबूत बनाएं.

ये भी पढ़ें: 'हिंदुओं का बुरा हाल होगा', बांग्लादेश में चिन्मय दास की गिरफ्तारी पर बोले आचार्य सत्येंद्र दास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Embed widget