एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति दौरे की तैयारियों पर नजर, गोरखपुर में सांसद रवि किशन ने किया स्थलीय निरीक्षण

Gorakhpur News:रवि किशन ने कहा कि एम्स गोरखपुर में आयोजित होने वाले पहले दीक्षांत समारोह, रात्रि भोज और अगले दिन आयुष विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारियां उच्च स्तर पर चल रही हैं.

UP News: सांसद रवि किशन शुक्ला ने आज गोरखपुर में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 30 जून को होने वाले ऐतिहासिक दौरे के क्रम में एम्स गोरखपुर और महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया.

उन्होंने गहन स्थलीय मुआयना करते हुए कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, जन सुविधा, मीडिया कवरेज और अतिथि सत्कार से जुड़ी तैयारियों की बारीकियों की समीक्षा की. सांसद ने कहा कल दिनांक 30 जून को शिव-अवतारी महायोगी गुरु गोरक्षनाथ जी की पावन तपोभूमि गोरखपुर में भारत की राष्ट्रपति का स्वागत होना, इस क्षेत्र के लिए एक गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है. यह हम सभी के लिए सम्मान का विषय है कि महामहिम राष्ट्रपति जी यहां आकर जनपद की विकासगाथा का साक्षात अनुभव करेंगी.

सभी तैयारियां पूरी होने का दावा

रवि किशन ने कहा कि एम्स गोरखपुर में आयोजित होने वाले पहले दीक्षांत समारोह, तथा गोरखनाथ मंदिर में रात्रि भोज और अगले दिन आयुष विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारियां उच्च स्तर पर चल रही हैं. गोरखपुर प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर इस भव्य आयोजन को गरिमामयी स्वरूप देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे.

रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा यह सब कुछ हमारे जनप्रिय प्रधानमंत्री और हमारे अपने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी योजनाओं और मजबूत इच्छाशक्ति का परिणाम है. गोरखपुर आज चिकित्सा, शिक्षा, योग, संस्कृति और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में जो प्रगति कर रहा है, वह पूरे देश में मिसाल बन रहा है.

निरीक्षण के दौरान सांसद रवि किशन ने विशेष रूप से कहा कि महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय आने वाले समय में गोरखपुर को आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी चिकित्सा पद्धतियों के क्षेत्र में वैश्विक पहचान दिलाएगा. यह संस्थान स्वास्थ्य और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का संगम बनेगा. 

शहरवासियों से की अपील

रवि किशन ने गोरखपुरवासियों से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक अवसर पर अनुशासन, गरिमा और सकारात्मकता के साथ सहभागी बनें और जनपद को राष्ट्रीय स्तर पर एक आदर्श मॉडल के रूप में प्रस्तुत करें. निरीक्षण के दौरान गोरखपुर मंडल के आयुक्त, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एम्स निदेशक एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget